scorecardresearch
 

MP में फिर तबादले, 8 IAS अफसरों का ट्रांसफर, 3 जिलों के कलेक्टर भी बदले

मध्य प्रदेश सरकार का यह आदेश IAS अफसरों के तबादलों और नई पोस्टिंग से जुड़ा है. इसके अनुसार कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं और सीनियर अफसरों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

Advertisement
X
छतरपुर और बालाघाट समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले. (Photo: Representational)
छतरपुर और बालाघाट समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले. (Photo: Representational)

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अफसरों की नई तबादला सूची जारी की है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कई जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है, जबकि कुछ सीनियर अफसरों को विभागीय और अतिरिक्त प्रभार सौंपे गए हैं. सबसे अहम बदलाव छतरपुर, बालाघाट और रतलाम जिलों में किए गए हैं. 

छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल (2015 बैच) को हटाकर शहडोल का कलेक्टर बनाया गया है. उनकी जगह बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा (2015 बैच) को छतरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

 

May be an image of text

May be an illustration of text

ग्वालियर के अपर कलेक्टर कुमार सत्यम (2017 बैच) को बालाघाट का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है. 

रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह (2016 बैच) को भोपाल में अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन और विकास बनाया गया है. इससे पहले जारी हुई लिस्ट में मिशा की जगह IAS अजय काटेसरिया को रतलाम भेजा गया.  

अदीति गर्ग को बड़ी जिम्मेदारी

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग (2015 बैच) को भोपाल बुलाकर मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट की परियोजना संचालक और मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है' उन्हें एसएसआर ग्लोबल स्किल पार्क का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

Advertisement

इसके अलावा, IAS दिनेश जैन (2011 बैच) को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग में आयुक्त-सह-संचालक बनाया गया है.

IAS गिरीश शर्मा (2011 बैच) को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई'

वहीं, IAS अंकित अस्थाना (2014 बैच) को कर्मचारी चयन मंडल, मध्य प्रदेश का संचालक बनाया गया'

स्वरोचिष सोमवंशी को अतिरिक्त प्रभार

राज्य सरकार ने स्वरोचिष सोमवंशी (2012 बैच) को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव समेत अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. 

यह भी पढ़ें: MP में 20 IAS अफसरों का तबादला, नीरज मंडलोई को मिली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 की जिम्मेदारी

सरकार ने साफ किया है कि 24 जुलाई 2026 को जारी कुछ पूर्व पदस्थापन आदेशों में संशोधन करते हुए यह नई सूची प्रभावी की गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement