scorecardresearch
 

बॉक्स ऑफिस पर छाई सीएम विजय की 'जन नायगन', हिंदी फिल्मों की कमाई में लगाई सेंध

सीएम विजय की फिल्म जन नायगन ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है. फिल्म ने 5 दिनों में भारत में 158 करोड़ और वर्ल्डवाइड 233 करोड़ से अधिक की कमाई की है.

Advertisement
X
Vijay's Jana Nayagan box office (Photo: Social Media)
Vijay's Jana Nayagan box office (Photo: Social Media)

23 जुलाई को रिलीज हुई सीएम विजय की आखिरी फिल्म जन नायगन का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. मूवी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. अपने फेवरेट स्टार को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस के बीच जैसे होड़ सी मची है. विजय को देखने लोग भारी मात्रा में थियेटर्स पहुंच रहे हैं. तभी तो फिल्म रिलीज के 5वें दिन भी कमाल कर रही है. 

फिल्म ने कितना किया कलेक्शन?

विजय की मूवी ने 5 दिनों में इंडिया में 158 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है. वहीं वर्ल्डवाइड 233 करोड़ के पार कमा चुकी है. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. उम्मीद थी ये मूवी वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के साथ ओपनिंग करेगी. हालांकि ऐसा तो नहीं हुआ, फिर भी विजय की मूवी अच्छा बिजनेस करने में कामयाब रही है.

जन नायगन वर्ल्डवाइड विजय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप फिल्मों में शामिल हो गई है. इससे पहले उनकी लियो (605.90 करोड़), द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (457.12 करोड़), वरिसु (297.55 करोड़), बिजिल (295.28 करोड़), मर्शल (253 करोड़), सरकार (252 करोड़), मास्टर (223 करोड़), बीस्ट (216.58 करोड़), थेरी (156 करोड़ ) लिस्ट में शामिल रही.

जिस तरह से जन नायगन की कमाई चल रही है, उम्मीद है ये फिल्म वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के कलेक्शन को पार कर जाएगी. अगर ऐसा हुआ तो ये विजय की थर्ड बिगेस्ट ग्रॉसर साबित होगी.

Advertisement

जन नायगन के आगे फीकी पड़ी हिंदी फिल्में
बीते शुक्रवार को आई 6 हिंदी फिल्में कमाई के मामले में जन नायगन से पिछड़ी हैं. उन्हें ऑडियंस नहीं मिल रही है. इनमें द इंडिया स्टोरी, तेरा यार हूं मैं, दुल्हनिया ले आएगी, उत्तर द पु्त्तर, मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी, इंद्रजाल शामिल हैं. इन्हें थियेटर्स में ऑडियंस नहीं मिल रही है. श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की द इंडिया स्टोरी से लोगों को काफी उम्मीदें थीं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर जन नायगन के क्रेज के आगे ये फिल्म कमाई के मामले में पिछड़ गई है.

थियेटर्स में धमाल 4 का भी डंका बज रहा है. वहीं हॉलीवुड मूवी द ओडिसी भी कमाई के मामले में अच्छा कर रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement