scorecardresearch
 

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 17 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

दिल्ली की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके को जमानत दे दी है. बीते दिन तिरंगा मार्च से पहले उन्हें हिरासत में लिया गया था.

Advertisement
X
अभिजीत दिपके को दिल्ली की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सशर्त जमानत दी. (Photo: PTI)
अभिजीत दिपके को दिल्ली की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सशर्त जमानत दी. (Photo: PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके को दिल्ली की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. इन खबरों के अलावा, शनिवार को हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें

अभिजीत दिपके को बड़़ी राहत, कोर्ट ने शर्तों के साथ दी जमानत 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दिपके को दिल्ली की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है. अदालत ने उन्हें पीस बॉन्ड यानी शांति बनाए रखने से जुड़ा 50 हजार रुपये के श्योरिटी बॉन्ड भरने का निर्देश दिया है. अभिजीत दिपके को शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले हिरासत में लिया गया था.

'कपड़े खींचे, शोषण किया...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि लोकतंत्र के लिए आवाज उठाने वाली छात्राओं और महिलाओं के साथ पुलिस की बर्बरता शर्मनाक हदें पार कर रही है. उन्होंने इस पोस्ट में एक वीडियो भी एड किया है, जिसमें उन्होंने अलग-अलग पीड़ितों से बात की है. 

Advertisement

पानी रुका, इंटरनेट बंद और बिजली गुल... श्रीलंका में कई घंटों से ब्लैकआउट 

श्रीलंका में शनिवार को बड़े पैमाने पर बिजली संकट पैदा हो गया. दोपहर करीब 12 बजे अचानक पूरे देश में बिजली आपूर्ति ठप हो गई. अधिकारियों के मुताबिक, तीन घंटे से ज्यादा समय तक देशभर में ब्लैकआउट की स्थिति बनी रही. बिजली गुल होने से पानी की आपूर्ति, इंटरनेट सेवाएं और मोबाइल कनेक्टिविटी भी प्रभावित हुईं.  

नीरज चोपड़ा फिर काटेंगे गदर! चोट से उबर रहे स्टार ने किया कमबैक का ऐलान, बताया प्लान 

भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने अपने कमबैक को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. नीरज ने बताया कि टखने की चोट से अब वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं और अगले साल यानी 2027 में दमदार वापसी करना चाहते हैं. नीरज को अगस्त में ट्रेनिंग के दौरान टखने में लिगामेंट टियर हुआ था. 

हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़... एक ही दिन में तीन प्रदेशों में लगे भूकंप के झटके 

देश में शनिवार को तीन जगहों पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मध्य प्रदेश के सिंगरौली और छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पश्चिम में भूकंप आने की जानकारी सामने आई है. शिमला में भूकंप की तीव्रता 4.1, जबकि सिंगरौली और अंबिकापुर के उत्तर-उत्तर पश्चिम में आए भूकंप की तीव्रता 3.5 मापी गई.

Advertisement

केरलम के पूर्व सीएम पी. विजयन को ED का समन, 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया, क्या है मामला? 

ED ने केरलम के पूर्व CM पिनराई विजयन को CMRL-Exalogic मामले में समन जारी कर 23 अक्टूबर को पेश होने के लिए कहा है. इसके साथ ही ED ने उनसे देश-विदेश में मौजूद बैंक खातों, FD, चल-अचल संपत्तियों और निवेश का पूरा ब्योरा मांगा है. ED ने विजयन से उनके परिवार और उनसे जुड़ी संस्थाओं के वित्तीय लेनदेन की जानकारी भी देने को कहा है.

केरल में नए वक्फ बोर्ड का गठन, कांग्रेस की अगुवाई में UDF का बड़ा फैसला 

केरलम सरकार ने राज्य वक्फ बोर्ड का नए तौर से गठन किया है. मुस्लिम लीग के नेता एमसी मायिन हाजी को नए बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है. सरकार ने ऐसे समय में नया बोर्ड गठित किया है, जब पिछले बोर्ड के सदस्यों की योग्यता को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. नए वक्फ बोर्ड में आईयूएमएल विधायक कुरुक्कोली मोइदीन को भी सदस्य बनाया गया है.

RG Kar मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत 

सुप्रीम कोर्ट ने RG Kar Medical College Hospital के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत दे दी है. घोष पर कोलकाता के इस मेडिकल कॉलेज में वित्तीय गड़बड़ियों और अयोग्य उम्मीदवारों को मेरिट स्कोर में हेरफेर कर जगह देने का आरोप है. घोष ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी

Advertisement

यमन में सऊदी स्ट्राइक में 3 बच्चों की मौत, हूतियों का 124 लोगों के मारे जाने का दावा 

यमन में सऊदी अरब के हवाई हमले में तीन बच्चों की मौत का दावा किया गया है. हूती विद्रोहियों ने इस हमले के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि सऊदी अरब की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हूती स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा है कि सितंबर में लड़ाई दोबारा शुरू होने के बाद से उनके नियंत्रण वाले इलाकों में 124 लोगों की मौत हो चुकी है.

नहीं हो रही थी अच्छी बिक्री, भारत में बंद हुई ये SUV, अब क्या है कंपनी का प्लान 

एमजी मोटर इंडिया ने अपनी मिड-साइज एसयूवी एमजी एस्टर को डिस्कंटीन्यू कर दिया है. हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसके बारे में जानकारी नहीं दी है. MG ने इस कार को 2021 में लॉन्च किया था. सितंबर 2025 से सितंबर 2026 की बात करें, तो इस एसयूवी की औसतन मंथली सेल्स 112 यूनिट्स की रही है. इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस से था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement