वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर विपक्षी नेताओं की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. वहीं, आज शेयर मार्केट ओपन होने के साथ ही दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. इन खबरों के अलावा, दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 15 अक्टूबर को बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका है. पढ़ें गुरुवार सुबह की बड़ी खबरें
Delhi Anti-CEC Protest Live: ज्ञानेश कुमार और SIR पर 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी-ओवैसी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिकाएं लिस्ट
वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर विपक्षी नेताओं की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत 13 विपक्षी नेताओं की ओर से दाखिल याचिका पर CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच सुनवाई करेगी. याचिका में SIR से जुड़े फैसलों की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए हैं.
Stock Market Surge: शेयर बाजार बमबम, सेंसेक्स 500 अंक उछला... सबसे तेज भागे IT स्टॉक
शेयर बाजार में तेजी जारी है. गुरुवार को मार्केट ओपन होने के साथ ही दोनों इंडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन जोन में ओपन हुए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स ओपनिंग के साथ ही 500 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी तेज शुरुआत करते हुए 22,700 के पार निकल गया.
वेस्टइंडीज से पिटने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर का छलका दर्द, इन पर फोड़ा हार का ठीकरा
वेस्टइंडीज ने बुधवार को T20 सीरीज के चौथे मुकाबले में मेजबान भारत को 24 रनों से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए शाई होप के नाबाद शतक की मदद से तीन विकेट पर 247 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 223 रनों पर सिमट गई. इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने पांच मैचों की सीरीज 2-2 से बराबर कर दी है. आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा.
आंधी, बारिश और ओले... दिल्ली-UP समेत पूरे उत्तर भारत में U-टर्न लेगा मौसम, IMD का अलर्ट
देशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. इसके असर से दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका है. वहीं, दक्षिण भारत में 15 अक्टूबर से भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है.
'टूल ऑफ वॉर', स्टारलिंक पर ईरान सख्त, पकड़े जाने पर दो साल जेल और मौत की चेतावनी
ईरान ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के सैटेलाइट इंटरनेट सिस्टम स्टारलिंक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है. ईरान इसे 'युद्ध का हथियार' यानी 'टूल ऑफ वॉर' मानता है. ईरान आरोप लगाता है कि उसके दुश्मन इसका इस्तेमाल सैन्य गतिविधियों को संचालित करने, जासूसी करने और खुफिया जानकारी जुटाने के लिए करते हैं.
21 गोल्ड, 27 सिल्वर, 37 ब्रॉन्ज... एशियन गेम्स के पदकवीरों से आज मिलेंगे PM मोदी
PM मोदी गुरुवार को हाल ही में संपन्न हुए आइची-नागोया एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे. नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में शाम करीब 4:30 बजे यह कार्यक्रम आयोजित होगा. भारत ने एशियन गेम्स में 85 पदकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया. भारतीय दल ने प्रतियोगिता में 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल जीते.
PoK से घुसपैठ की फिराक में 100 से ज्यादा आतंकी, LoC पर सेना हाई अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में LoC के पास भारत में घुसपैठ की कोशिश करते हुए लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर ढेर हो गया. यह घटना बीते हफ्ते की है, जब चार पाकिस्तानी घुसपैठ की कोशिश में बारूदी सुरंग विस्फोट में मारे गए थे. इन चारों में है लश्कर का शीर्ष कमांडर भी था.
कश्मीर की तुलैल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढके पहाड़
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है. ये घाटी उत्तर कश्मीर के गुरेज इलाके में स्थित है. हिमपात से यहां के मैदानी हिस्सों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. ऊंचे पहाड़ों और खुले मैदानों पर गिरी बर्फ से इलाका पूरी तरह घिर गया है, जिससे नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है.
भारतीय बॉक्सिंग में बड़ा विवाद, अध्यक्ष अजय सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, निलंबन का आदेश जारी
बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह को महासचिव प्रमोद कुमार के पत्र के बाद निलंबित कर दिया गया है. निलंबन तब तक प्रभावी रहेगा जब तक 28 अक्टूबर को प्रस्तावित विशेष आम सभा में अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय नहीं हो जाता है. पत्र में अध्यक्ष अजय सिंह के कार्यकाल और फेडरेशन के प्रशासनिक कामकाज को लेकर सात प्रमुख आरोपों का उल्लेख किया गया है.