scorecardresearch
 

कश्मीर की तुलैल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढके पहाड़

जम्मू-कश्मीर में ऊंचे हरे -भरे पहाड़ अब चारों ओर बर्फ की सफेद चादर से ढक गए हैं. गुरेज की तुलैल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी ने पूरे इलाके का नजारा बदल दिया है. खूबसूरत वादियों में सर्दियों की आहट के साथ यहां का प्राकृतिक सौंदर्य और भी निखर गया है.

Advertisement
X
तुलैल घाटी में चारों तरफ बर्फ की चादर दिखी (Photo-ITG)
तुलैल घाटी में चारों तरफ बर्फ की चादर दिखी (Photo-ITG)

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की तुलैल घाटी में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है. ये घाटी उत्तर कश्मीर के गुरेज इलाके में स्थित है. हिमपात से यहां के मैदानी हिस्सों में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है.

ऊंचे पहाड़ों और खुले मैदानों पर गिरी बर्फ से इलाका पूरी तरह घिर गया है, जिससे नजारा बेहद खूबसूरत हो गया है. सीजन की पहली बर्फबारी के साथ ही हिमालय की इस घाटी में सर्द मौसम की शुरुआत का एहसास होने लगा है.

तुलैल घाटी अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और खास भौगोलिक स्थिति के लिए जानी जाती है. यहां दूर-दूर तक फैले खुले मैदान और चारों ओर नजर आने वाले पहाड़ पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. बर्फबारी के बाद घाटी का नजारा और भी मनमोहक हो गया है.

गुरेज क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए खास पहचान रखता है. यहां की भौगोलिक बनावट इसे कश्मीर के दूसरे पर्यटन स्थलों से अलग बनाती है. तुलैल घाटी भी इसी खूबसूरती का अहम हिस्सा है, जहां प्रकृति के करीब समय बिताने के लिए लोग पहुंचते हैं. मौसम के पहले हिमपात से ये इलाका सफेद दुधिया रंग से रंग गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कश्मीर के गुलमर्ग में फिर बर्फबारी, बुटापथरी और अफरवात में पहाड़ों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

कश्मीर के कई इलाकों में हुई बर्फबारी

इससे पहले कश्मीर के गुलमर्ग, बुटापथरी और अफरवात में भी बर्फबारी दर्ज की गई थी. पर्यटकों ने सुंदर नजारों का लुत्फ उठाया. अब गुलमर्ग और तुलैल, दोनों इलाकों में हुई बर्फबारी से अब स्थानीय लोगों को सर्दियों का एहसास हो रहा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement