scorecardresearch
 

पुणे: वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत गिरी, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

पुणे के मोशी इलाके में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत का एक हिस्सा भारी कचरा गिरने के कारण ढह गया. दूसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जबकि पहली मंजिल पर कुछ लोग मलबे में फंसे हैं. पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं.

Advertisement
X
हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है. (Photo- ANI)
हादसे में किसी की मौत की खबर नहीं है. (Photo- ANI)

भारी बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में तबाही मची है. महाराष्ट्र के कई हिस्सों में एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं. वहीं, पुणे में भी इमारतें गिरने का सिलसिला जारी है. दरअसल बुधवार को पुणे में एक और इमारत ढह गई है, हालांकि ये इमारत बारिश की वजह से नहीं, बल्कि कचरे के दबाव से ढही है.

दरअसल पिपरी चिंचवाड़ के मोशी में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की इमारत का एक हिस्सा ढह गया है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. इस हादसे में कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मोशी में कचरा डिपो के पास स्थित वेस्ट-टू-एनर्जी प्रोजेक्ट पर भारी मात्रा में कचरा गिरने के कारण इमारत का हिस्सा ढह गया. इमारत के मलबे में भी कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

पहली मंजिल पर फंसे लोग

दूसरी मंजिल पर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि पहली मंजिल पर अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की जानकारी पुलिस ने दी है. एक घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यह भी पढ़ें: मलबे संग इमारत-टैंकर सब बह गया, बदहवास भागते लोग... वायनाड लैंडस्लाइड के खौफनाक Videos

मौके पर पुलिस, दमकल और राहत-बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. फिलहाल मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी है.

Advertisement

'कोई मौत नहीं हुई, सभी सुरक्षित हैं'

हादसे के बाद पिंपरी-चिंचवाड़ के मेयर, रवि लांडगे ने कहा, 'पूरे शहर में भारी बारिश की वजह से पानी का लेवल काफी बढ़ गया है. इसकी वजह से जमा हुआ कचरा एक ऑफिस बिल्डिंग पर गिर गया, जिससे कंक्रीट का स्लैब गिर गया. उस समय ऑफिस के 16 स्टाफ मेंबर वहां खाना खा रहे थे, दो बाहर निकलने में कामयाब रहे और बाकियों के लिए अभी रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. कोई मौत नहीं हुई है, सब सुरक्षित हैं. फायर ब्रिगेड, NDRF टीम, पुलिस, और हेल्थ और एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट मिलकर उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.'

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement