scorecardresearch
 

वकील के दफ्तर में हत्या, पत्नी ने सेक्रेटरी को उतारा मौत के घाट, शव को बोरे में छिपाया

पुणे में एक वकील की पत्नी ने अपने पति के ऑफिस में काम करने वाली महिला की हत्या कर दी. अवैध संबंधों के शक में किए गए इस हत्याकांड के बाद आरोपी ने शव को बोरे में छिपाने की कोशिश की. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
X
महिला ने पति की सेक्रेटरी का मर्डर किया (Photo:  Adtya Deepak Bhawar/ITG)
महिला ने पति की सेक्रेटरी का मर्डर किया (Photo: Adtya Deepak Bhawar/ITG)

महाराष्ट्र के पुणे से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक वकील की पत्नी ने अपने पति के दफ्तर में काम करने वाली महिला की बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और मामला तेजी से चर्चा में आ गया. हत्या के पीछे अवैध संबंधों के शक को कारण बताया जा रहा है. मृत महिला की पहचान 35 वर्षीय पूनम दिनेश मुन के रूप में हुई है. वहीं इस मामले में 42 वर्षीय स्वाती संजय सावंत को आरोपी के तौर पर हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हर पहलू को खंगाला जा रहा है.

पुलिस के अनुसार, पूनम के पति ने चंदननगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी रात से घर नहीं लौटी है. जब काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला तो वह उसके ऑफिस पहुंचे. वहां ऑफिस का दरवाजा खुला मिला, जिससे उन्हें शक हुआ. जब वह अंदर गए तो उन्होंने देखा कि पूनम खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी. उसका शव एक बोरे में छिपाने की कोशिश की गई थी. यह भयावह दृश्य देखकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की.

वकील के दफ्तर में मिला महिला का खून से लथपथ शव

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी स्वाती सावंत को अपने पति और पूनम के बीच कथित संबंधों का शक था. इसी शक के चलते उसने गुस्से में आकर पूनम पर हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि उसने लोहे की किसी भारी वस्तु से पूनम के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. 

Advertisement

घटना के बाद आरोपी ने शव को बोरे में भरकर छिपाने की कोशिश की, ताकि मामला सामने न आ सके. हालांकि यह कोशिश ज्यादा देर तक नहीं चल सकी और मामला उजागर हो गया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया 

बताया जा रहा है कि आरोपी का पति संजय सावंत एक राजनीतिक दल की विधि शाखा में प्रदेश स्तर का पदाधिकारी है और कई संस्थाओं से भी जुड़ा हुआ है. इस वजह से मामला और भी संवेदनशील माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे और क्या कारण हो सकते हैं.
 

---- समाप्त ----
रिपोर्ट- आदित्य दीपक भावर
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement