scorecardresearch
 

शर्ट के बटन खुले, हाथ में चाकू... मुंबई लोकल में मर्डर करने वाले का VIDEO

मुंबई लोकल के फर्स्ट क्लास कोच में दरवाजा बंद करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. आरोपी ने विरार निवासी 27 वर्षीय सेल्समैन मयंक रमेश लोहार की चाकू मारकर हत्या कर दी और ट्रेन से उतरकर फरार हो गया. घटना को अंजाम देने वाले आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है.

Advertisement
X
फ्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद आराम से जाता हत्यारा. (photo: Screengrabs)
फ्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद आराम से जाता हत्यारा. (photo: Screengrabs)

मुंबई लोकल में मंगलवार को देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. आरोपी ने हत्या को अंजाम सिर्फ इसलिए दिया, क्योंकि बारिश के चलते फर्स्ट एसी कोच के गेट को बंद करने को लेकर दोनों में बहस हो गई थी. हत्या के बाद ट्रेन की फर्श पर खून के छींटे पड़े थे. आरोपी को जब लोगों ने पकड़ने की कोशिश की तो वह उनकी तरफ भी चाकू लेकर दौड़ा. इसके बाद ट्रेन धीमी हुई तो आरोपी उतरा और आराम से स्टेशन से बाहर चला गया. जैसे उसने कुछ किया ही न हो. 

हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपी का प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें उसे ब्लैक टीशर्ट पहने देखा जा सकता है. प्लेटफॉर्म पर उतरने के बाद वह अपने हाथ से बालों को फेर रहा है और आराम से स्टेशन के बाहर जा रहा है. फिलहाल हत्याकांड के बाद से ही आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. लेकिन इस हत्याकांड ने मुंबई लोकल में यात्रियों में की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. क्योंकि इससे पहले भी पिछले साल एक प्रोफेसर की लोकल ट्रेन के अंदर हत्या कर दी गई थी. 

सेल्समैन था मयंक रमेश लोहार
हत्याकांड पर मुंबई बोरीवली जीआरपी की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया है. बोरीवली GRP पुलिस के अनुसार बारिश के चलते दरवाजा बंद करने को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने अपने साथ लाए हुए चाकू से मयंक रमेश लोहार नामक शख्स की चाकू से मार कर हत्या कर दी. फिर मौके से फरार हो गया.

Advertisement

इस पूरे मामले में जीआरपी बोरीवली की तरफ से मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की पहचान की जा रही है. पीड़िता मयंक लोहार विरार इलाके में रहता था. वह अंधेरी के वेस्टसाइड में सेल्समैन का काम करता था. मयंक का रोज़ का आना-जाना अंधेरी से विरार तक था. कल रात, वह चर्चगेट से विरार के लिए फर्स्ट क्लास कोच में अंधेरी से निकला था.

भारी बारिश की वजह से रात करीब 10 बजे उसने दूसरे पैसेंजर से लोकल ट्रेन का दरवाज़ा बंद करने को कहा, लेकिन इस पर दोनों के बीच बहस हो गई. बहस इतनी बढ़ गई कि दूसरे पैसेंजर ने मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसे चाकू मार दिया. इस अचानक हुए हमले में मयंक की मौके पर ही मौत हो गई.

मुंबई में बारिश से कई जगहों पर जलजमाव
बुधवार को मुंबई के लोगों की सुबह भारी बारिश के साथ हुई, जिससे लोकल ट्रेन सेवाएं बाधित हुईं. निचले इलाकों में पानी भर गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अधिकारियों ने बताया कि शहर के कुछ हिस्सों में सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में 200 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और उसके उपनगरों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अनुमान लगाया है. नगर निकाय के आंकड़ों के अनुसार सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटों में शहर में औसतन 195 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों में 208 मिमी और पूर्वी उपनगरों में 167 मिमी बारिश हुई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement