जम्मू-कश्मीर के पुंछ और कुपवाड़ा सेक्टर में भारतीय सेना के जवान कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के बीच भी अपना कर्तव्य निभा रहे हैं. माइनस तापमान और विषम परिस्थितियों में भी सैनिक 24 घंटे सीमा की रक्षा में तैनात हैं. पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करने के लिए सेना लगातार गश्त कर रही है.