scorecardresearch
 

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. जवानों ने उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में LoC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और शनिवार तड़के आतंकवादियों को चुनौती दी और उन्हें रोका.

Advertisement
X
कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. (Representative Photo: PTI)
कुपवाड़ा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई. (Representative Photo: PTI)

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई. जानकारी के मुताबिक, सतर्क जवानों ने उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर के जुमगुंड इलाके में LoC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और शनिवार तड़के आतंकवादियों को चुनौती दी और उन्हें रोका.

अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन जारी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. अभी यह साफ नहीं है कि घुसपैठ की कोशिश हुई थी या नहीं.

इस बीच, कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के पास जबरदस्त धमाका हुआ था. कृष्णा घाटी सेक्टर में जीरो लाइन के पास नंगी टेकरी इलाके में हुए माइन ब्लास्ट में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादी मारे गए. इनमें एक टॉप लश्कर-ए-तैयबा कमांडर भी शामिल था.

यह भी पढ़ें: कश्मीर की तुलैल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी, सफेद चादर से ढके पहाड़

बताया गया कि ये धमाका एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के तहत लगाई गई माइंस फटने से हुआ, जिससे घुसपैठियों के परखच्चे उड़ गए. धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सेक्टर में अलर्ट जारी किया था और किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी थी.

Advertisement

धमाके में मारे गए एक शख्स की पहचान लश्कर के टॉप कमांडर मोहम्मद फैजान के तौर पर हुई थी. बाकी तीन आतंकवादियों के नाम वकास, इश्तियाक और आसिम बताए गए.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement