scorecardresearch
 

ऐसे मना जेपी नड्डा के बेटे की शादी का जश्न, देखें रिसेप्शन की खूबसूरत तस्वीरें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे की शादी के बाद उनके पैतृक गांव में रिसेप्शन पार्टी रखी गई. इस पार्टी की सबसे अहम बात ये थी कि ये इको फ्रेंडली थी. इसमें हिमाचल की मशहूर बिलासपुरी धाम के साथ-साथ हिमाचली और हरियाणा के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धूम रही. साथ ही हिमाचली नाटी (लोकनृत्य) ने भी खूब जलवा बिखेरा.

Advertisement
X
जेपी नड्डा के बेटे की रिसेप्शन पार्टी
जेपी नड्डा के बेटे की रिसेप्शन पार्टी

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बेटे हरीश नड्डा की शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में कई वीवीआईपी पहुंचे. ये इको फ्रेंडली पार्टी किसी का भी मन मोह लेने वाली थी. इसमें हिमाचल की मशहूर बिलासपुरी धाम के साथ-साथ हिमाचली और हरियाणा के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धूम रही. साथ ही हिमाचली नाटी (लोकनृत्य) ने भी खूब जलवा बिखेरा.

गौरतलब है कि नड्डा के छोटे बेटे हरीश नड्डा की रिसेप्शन पार्टी उनके पैतृक गांव में रखी गई. इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा से कई वीवीआईपी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे. रिसेप्शन पार्टी के दौरान जेपी नड्डा, उनकी पत्नी डॉक्टर मल्लिका नड्डा, बड़ा बेटा गिरीश नड्डा समेत पूरा परिवार मेहमानों की आवभगत में लगा रहा.

JP Nadda son wedding reception​

वर-वधू को आशीर्वाद देने ये वीवीआईपी पहुंचे 

प्रदेश के बीजेपी नेताओं के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे.

JP Nadda son wedding reception​

इको फ्रेंडली पार्टी ने जश्न में लगाए चार चांद

इस पार्टी की सबसे अहम बात ये रही कि इसे इको फ्रेंडली तरीके से आयोजित किया गया. इसमें विशेष रूप से हिमाचल की मशहूर बिलासपुरी धाम परोसी गई.

JP Nadda son wedding reception​

Advertisement

मेहमानों ने बिलासपुरी धाम का उठाया लुत्फ

हिमाचल प्रदेश में शादी समारोहों में बिलासपुरी धाम का अपना अलग ही महत्व है. इसमें 7 सब्जियां, बासमती चावल और मीठा परोसा जाता है. हरे पत्तों की पत्तल पर इसे मेहमानों को परोसा गया.

JP Nadda son wedding reception​

25 जनवरी को हुई थी शादी

बता दें कि नड्डा के बेटे हरीश की शादी 25 जनवरी को जयपुर के होटल व्यवसायी रमाकांत शर्मा की बेटी रिद्धि से हुई थी. इस शादी समारोह में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रभारी अरुण सिंह, सांसद दीया मिर्जा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के अलावा कई वीवीआईपी अतिथि शामिल हुए.

(रिपोर्ट- मुकेश कुमार)

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement