scorecardresearch
 

पटेल आरक्षणः सामने आया गुजरात पुलिस की बर्बरता का नया वीडियो

गुजरात में पटेल आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान हिंसा का नया वीडियो सामने आया है. इसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों पर घर में घुसकर लाठियां बरसा रही है.

Advertisement
X
लठियां बरसाती पुलिस
लठियां बरसाती पुलिस

गुजरात में पटेल आरक्षण की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान हिंसा का नया वीडियो सामने आया है. इसमें पुलिस प्रदर्शनकारियों पर घर में घुसकर लाठियां बरसा रही है. इससे पहले सीसीटीवी फुटेज में ऐसी ही तस्वीरें देखने को मिली थीं. वीडियो पर अभी राज्य सरकार ने कोई टिप्पणी नहीं की है.

26 अगस्त का है वीडियो
यह वीडियो 26 अगस्त का है. यानी के अगले दिन का. हार्दिक पटेल की अगुआई में 25 अगस्त को यह रैली हुई थी. इसमें पटेलों को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में करीब 9 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था. बाद में थी.

हार्दिक ने कहा था- प्लान बनाकर मारा पुलिस ने
ने राज्य में भड़की हिंसा के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए दावा किया था कि पुलिस ने प्लान बनाकर लोगों पर लाठियां बरसाई थी. घरों में घुसकर महिलाओं और बच्चों को भी मारा था. गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने अलग-अलग शहरों में 50 से ज्यादा थाने फूंक दिए थे और 16 से ज्यादा बसें जला दी थी.

Advertisement
Advertisement