scorecardresearch
 
हार्दिक पटेल ने किया गुजरात बंद का ऐलान, जारी रहेगी भूख हड़ताल

गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग करने वाले हार्दिक पटेल ने, आरक्षण आंदोलन को तेज करने के लिए राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. पटेल ने अपने समुदाय के सदस्यों से शांति बनाए रखने की भी गुहार लगाई है.

Advertisement
X
हार्दिक पटेल

शांति बनाए रखने की अपील
हार्दिक पटेल ने कहा, ' मैं शांति बनाए रखने और शांत रहने की अपील करता हूं. मैंने गुजरात बंद का आह्वान किया है. यह फैसला राज्य में हुई हिंसा को देखते हुए पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (PAAS) ने लिया है.'

गिरफ्तारी के बाद हिंसा
पटेल को बिना अनुमति लिए भूख हड़ताल पर बैठने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. कुछ देर बाद पुलिस ने उन्हें रिहा कर दिया था. पटेल के गिरफ्तार होने के बाद राज्य में दिया गया था.

जारी रहेगी भूख हड़ताल
ने पटेल समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने तीन सहयोगियों के साथ भूख हड़ताल तब तक जारी रखेंगे, जब तक मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल उनकी मांगों का ज्ञापन लेने नहीं आतीं. पटेल समुदाय लगभग एक महीने से ओबीसी कोटा के तहत कर रहा है.

Advertisement

इनपुट- PTI

Advertisement
Advertisement