scorecardresearch
 

गुजरात: कच्छ में स्क्रैप यार्ड में जोरदार धमाका, 4 की मौत

कच्छ जिले के नखत्राणा में एक कबाड़ के गोदाम में अचानक जोरदार धमाका हुआ. इस हादसे में दो भाइयों और उनके दो बच्चों समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. धमाका मिनी ट्रक के डीजल टैंक में हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
X
पिकअप के डीजल टैंक में जोरदार धमाका हुआ, 4 लोगों की चपेट में आने से मौत हो गई. (फोटो-ITG)
पिकअप के डीजल टैंक में जोरदार धमाका हुआ, 4 लोगों की चपेट में आने से मौत हो गई. (फोटो-ITG)

गुजरात के कच्छ जिले के नखत्राणा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां एक कबाड़ के गोदाम में अचानक जोरदार धमाका हुआ. हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों में दो सगे भाई और उनके दो बच्चे शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

हादसा संत कृपा होटल के पीछे बने एक स्क्रैप यार्ड में हुआ. जानकारी के मुताबिक, दो भाई अपने पिकअप (मिनी ट्रक) से कबाड़ उतार रहे थे. इसी दौरान ट्रक के डीजल टैंक में अचानक धमाका हो गया.

धमाका इतना तेज था कि आसपास मौजूद लोग भी सहम गए. हादसे के समय दोनों भाइयों के बच्चे भी पास में खड़े थे. अचानक हुए विस्फोट की चपेट में चारों लोग आ गए. उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: झारखंड के रामगढ़ में बड़ा हादसा, प्लांट के कंट्रोल रूम में लगी आग, 3 इंजीनियरों की गई जान

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे. घटना के बाद स्क्रैप यार्ड में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा. हादसे की जानकारी मिलते ही नखत्राणा पुलिस मौके पर पहुंची. इसके साथ ही SOG और LCB की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गईं.

Advertisement

पुलिस ने मौके का निरीक्षण शुरू कर दिया है. धमाका किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि मिनी ट्रक के डीजल टैंक में विस्फोट कैसे हुआ.

मौके से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं. हादसे के कारणों की जांच पूरी होने के बाद ही धमाके की सही वजह सामने आ सकेगी.

यह भी पढ़ें: तेलंगाना में दर्दनाक हादसा... यादाद्री भुवनगिरी के फार्मा प्लांट में फटा रिएक्टर, 2 मजदूरों की मौत और 10 घायल

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

इस हादसे में एक परिवार के दो भाइयों की एक साथ मौत हो गई. उनके साथ उनके दो बच्चों की भी जान चली गई. हादसे की खबर मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया. 

पश्चिम कच्छ के SP ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की टीमें मामले की जांच में जुटी हैं. घटना की जानकारी ली जा रही है. फिलहाल पुलिस का मुख्य फोकस धमाके की वजह पता करने और पूरे घटनाक्रम की जांच पर है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement