scorecardresearch
 

तेलंगाना में दर्दनाक हादसा... यादाद्री भुवनगिरी के फार्मा प्लांट में फटा रिएक्टर, 2 मजदूरों की मौत और 10 घायल

तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में एक फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. यह हादसा पोचमपल्ली मंडल की यूनिट में शुक्रवार देर रात उस वक्त हुआ जब शिफ्ट बदली जा रही थी. धमाके के बाद यूनिट में आग लग गई.

Advertisement
X
रिएक्टर ब्लास्ट ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी (Photo: ITG)
रिएक्टर ब्लास्ट ने छीनी दो मजदूरों की जिंदगी (Photo: ITG)

तेलंगाना के यादाद्री भुवनगिरी जिले में एक फार्मा कंपनी में रिएक्टर फटने से हुए हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस ने शनिवार को इस हादसे की जानकारी दी.

यह हादसा शुक्रवार देर रात हुआ, जब पोचमपल्ली मंडल में स्थित इस यूनिट में मजदूरों की शिफ्ट बदली जा रही थी. रिएक्टर में धमाके के तुरंत बाद यूनिट में आग लग गई, जिससे वहां मौजूद मजदूरों में अफरा तफरी मच गई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं. इनमें से दो मजदूरों को 50 प्रतिशत से ज्यादा जलने की गंभीर चोटें आई हैं, वहीं सात लोगों को मामूली चोटें आई हैं.

अधिकारी के मुताबिक सभी घायलों को अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गंभीर रूप से झुलसे मजदूरों की हालत को देखते हुए उन पर खास नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'राहुल गांधी भगवान राम तो जग्गा रेड्डी उनके हनुमान', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का बड़ा बयान

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. आग बुझाए जाने के बाद यूनिट में राहत और बचाव कार्य पूरा किया गया.

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल घटना की आगे जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रिएक्टर में धमाका आखिर किस वजह से हुआ. जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी. फिलहाल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement