गांधीनगर
गांधीनगर (Gandhinagar) भारत के राज्य गुजरात (Gujarat) का एक जिला और इसकी राजधानी है. यह जिला अहमदाबाद के उत्तर में साबरमती नदी के किनारे स्थित है. इसका प्रशासनिक मुख्यालय भी यही है. इस जिले का क्षेत्रफल 2,140 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
गांधीनगर जिला के अंतर्गत 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र (Parliamentary Constituency) और 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र आते हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक गांधीनगर जिले की जनसंख्या (Population) लगभग 14 लाख है. यहां हर एक वर्ग किलोमीटर में 650 लोग रहते हैं (Density) और इस जिले का लिंग अनुपात (Sex Ratio) प्रति 1000 पुरुष 923 महिला है. इस जिले की 84.16 फीसदी जनसंख्या साक्षर है, जिसमें पुरुष साक्षरता दर 92.01 फीसदी और महिला साक्षरता दर 75.76 फीसदी है (Gandhinagar Literacy).
महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की याद में इस जिले का नाम गांधीनगर रखा गया है. गांधीनगर शहर अहमदाबाद से 35 किलोमीटर पूर्वोत्तर में साबरमती नदी के पश्चिमी तट पर स्थित है. गांधीनगर शहर का फैलाव 649 वर्ग किलोमीटर है. चंडीगढ़ को डिजाइन करने वाले फ्रेंच वास्तुकार (French Architect) ली कोर्बुजिए (Le Corbusier) ने इस शहर को भी डिजाइन किया था.
गांधीनगर के पर्यटक स्थलों में अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) सबसे प्रसिद्ध है. यहां का अक्षरधाम मंदिर भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है. स्वामीनारायण को समर्पित यह मंदिर समकालीन वास्तुकला और शैली का बेहतरीन उदाहरण है. हर साल 20 लाख से अधिक लोग इस मंदिर में आते हैं. मंदिर का सबसे बड़ा आकर्षण स्वामीनारायण की दस मंजिल लंबी सुनहरी मूर्ति है. इस मंदिर का उद्घाटन 30 अक्टूबर 1992 को किया गया था. अक्षरधाम मंदिर का परिसर 23 एकड़ में फैला हुआ है. ये मंदिर राजस्थान के गुलाबी बलुआ पत्थर से बनाया गया है.
अदालज, राधेजा, दभोदा आदि यहाँ के अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं. गांधीनगर जिले के रूपल गाँव में मनाया जाने वाला पल्ली पर्व बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है (Tourist Places of Gandhinagar).
गांधीनगर के कुड़ासन इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब अचानक गिर गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में फंस गए. जिसके बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं. रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और 15 घायलों को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. देखें गुजरात आजतक.
गांधीनगर के कुड़ासन में निर्माणाधीन इमारत का स्लैब गिर गया. 15 मजदूर बिल्डिंग के अंदर फंस गए. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है. 12 लोगों को इलाज के एडमिट कराया गया है.
गुजरात के गांधीनगर में कुडासन इलाके की निर्माणाधीन साइट पर लोहे की बड़ी स्लैब गिरने से हादसा हो गया. घटना के समय कई मजदूर काम कर रहे थे. राहत दलों ने अब तक 15 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला है. इनमें 12 को गांधीनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मलबा हटाने में जुटी हैं.
रांची के मारवाड़ी कॉलेज इलाके में पानी की टंकी गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई. हादसे के बाद NDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. वहीं गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया. हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीमें पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य किया. देखें वीडियो.
गुजरात के गांधीनगर में एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां निर्माणाधीन बिल्डिंग का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक, यह घटना गांधीनगर के कुड़ासन इलाके की है. 10 से ज्यादा मजदूरों के फंसे होने की खबर है. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस्कॉन ने पत्र लिखकर आभार जताया है. गुजरात में इस्कॉन के श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के आयोजन का पता चलते ही, अमित शाह ने तुरंत अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया ताकि जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा सके.
गांधीनगर में कनाडा का PR वीजा दिलाने के नाम पर भाई-बहन के साथ 97.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी एजेंट ने PR के बजाय नकली क्लोज्ड वर्क परमिट दिया और हर 15 दिन में 1,500 कनाडाई डॉलर भी लिए. पढ़ें इस ठगी की पूरी कहानी.
गुजरात में चांदीपुरा वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट है. राज्य में अब तक 184 संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिनमें 35 मरीज चांदीपुरा वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. 22 बच्चों की मौत हो चुकी है. सरकार ने अस्पतालों को विशेष निर्देश जारी किए हैं और लोगों से अफवाहों से बचने तथा लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील की है.
गुजरात के गांधीनगर जिले में 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस के अनुसार, छात्र पर एक विवाहिता को कथित रूप से नहाते समय का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप था. इसी विवाद के बाद दंपती पर हत्या का आरोप लगा है.
गुजरात पुलिस के 'ऑपरेशन म्यूल हंट 2.0' में दुबई से संचालित 250 करोड़ रुपये से अधिक के साइबर फ्रॉड नेटवर्क का खुलासा हुआ है. पांच शहरों में कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक निजी यूनिवर्सिटी का MBA छात्र भी शामिल है, जिसने पढ़ाई के दौरान कई बैंक खाते खुलवाकर करोड़ों की साइबर ठगी में मदद की.
गुजरात के गांधीनगर में दोस्ती, प्रेम और साजिश का खौफनाक अंत सामने आया है. एक ट्रक चालक की चलती कार में गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को खेत में फेंक दिया गया. पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी से एकतरफा प्रेम करने वाले उसके दोस्त ने दो साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया.
गांधीनगर में साइबर सेंटर ऑफ एक्सलेंस की बड़ी कार्रवाई में ऑपरेशन म्यूल 2.0 के तहत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. खास बात ये है कि मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से जुड़े म्यूल अकाउंट और करोड़ों की ठगी का खुलासा भी हुआ है. पढ़ें पूरी कहानी.
गुजरात पुलिस ने एक बड़े साइबर रैकेट का पर्दाफाश किया है. मामले में गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के दौरान सामने आया है कि एक आरोपी ने बाबा सिद्दीकी मर्डर हत्याकांड में शामिल आरोपियों को म्यूल अकाउंट भी दिया था.
Gujarat Local Body Elections 2026: इस चुनाव में बीजेपी सबसे अधिक 9,237 उम्मीदवारों के साथ मैदान में है. वहीं कांग्रेस ने 8,443 और आम आदमी पार्टी (AAP) ने 5,261 प्रत्याशी उतारे हैं.
Rats Ate Drugs Gujarat Police Claim: गुजरात में ड्रग्स के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' के दावों के बीच भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. दावा है कि पुलिस विभाग के मालखानों से भारी मात्रा में गांजा और अफीम चूहों ने खा ली या चोरी हो गई.
गांधीनगर में ACB ने म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के क्लास 1 अधिकारी उपेंद्र सुतरिया को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. अब अधिकारी के संपत्तियों की भी जांच की जाएगी.
गुजरात विधानसभा को नया डिप्टी स्पीकर मिल गया है. भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी को ध्वनि मत से इस पद पर चुना गया. कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर आपत्ति जताई. कांग्रेस ने भाजपा पर संसदीय परंपराओं के उल्लंघन का आरोप लगाया, जबकि AAP ने मतदान का बहिष्कार करते हुए NOTA का विकल्प न मिलने की बात कही.
गांधीनगर में भारत और जर्मनी के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया. जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक भारत दौरे पर हैं. इस मुलाकात में दोनों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने के साथ ही वैश्विक मुद्दों जैसे आतंकवाद पर भी चर्चा की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि आतंकवाद एक गंभीर वैश्विक खतरा है जो पूरी मानवता के लिए चुनौती पेश करता है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में मेट्रो फेज-2 के तहत महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया जो क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है. उद्घाटन के बाद उन्होंने पैदल सड़कों पर उतरकर स्थानीय जनता से मुलाकात की. जनता ने उनके स्वागत में उत्साह दिखाया और पीएम मोदी ने भीड़ के बीच जाकर लोगों से सीधा संवाद किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं. दूसरे दिन उन्होंने सोमनाथ से राजकोट होते हुए अहमदाबाद पहुंचकर गांधीनगर के महात्मा मंदिर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो फेज-2 का लोकार्पण किया. इस दौरान पीएम ने मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण किया और पैदल चलकर लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया.
गुजरात में गांधी नगर और अहमदाबाद में लगातार बढ़ रहे टाइफाइड के संदिग्ध मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी. है. गांधीनगर के सिविल अस्पताल में 100 से ज्यादा संदिग्ध टाइफाइड मरीज भर्ती है. वहीं, अहमदाबाद में भी हालात बिगड़ रहे हैं. हालात की गंभीरता को देखे हुए सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हाई लेवल गंभीर मीटिंग की है. इसके साथ प्रभावित क्षेत्रों में डोर टू डोर सर्वे भी शुरू कर दिया गया है. जिससे बीमारी के फैलने की असली वजह का पता लगाया जा सके.