scorecardresearch
 

गुजरात: 12 साल के लड़के ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर, कोच का शीशा टूटा, RPF ने लिया एक्शन

भेस्तान स्टेशन के पास 12 साल के लड़के ने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंक दिया, जिससे कोच का शीशा टूट गया. आरपीएफ ने सीसीटीवी के आधार पर ढाई घंटे में लड़के को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने खेल में पत्थर फेंकने की बात कबूल की.

Advertisement
X
वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच का शीटा टूटा (File Photo: ITG)
वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच का शीटा टूटा (File Photo: ITG)

देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पत्थरबाजी की घटना सामने आई है. इस बार मामला गुजरात के भेस्तान रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां 12 वर्षीय एक लड़के ने ट्रेन की खिड़की पर पत्थर मार दिया. इससे कोच का शीशा पूरी तरह टूट गया.

जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को सुबह करीब 8:33 बजे ट्रेन संख्या 22962 सूरत से मुंबई जा रही थी. भेस्तान स्टेशन से गुजरते समय कोच सी 16 की खिड़की पर पत्थर फेंका गया. घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत कार्रवाई शुरू की. एसएसई सीएंडडब्ल्यू कालका से सीसीटीवी फुटेज और फोटो मंगवाए गए.

लड़के ने पत्थर मारकर तोड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का शीशा

27 फरवरी सुबह करीब 9:30 बजे फुटेज में दिख रहे बालक को भेस्तान स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक के दक्षिणी छोर पर देखा गया. एएसआई रवि कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जोगिंदर और कॉन्स्टेबल प्रदीप ने उसे रोका. पूछताछ में बालक ने अपना नाम और उम्र 12 वर्ष 1 माह बताई. वह स्टेशन के पास झोपड़पट्टी में रहता है.

लड़के ने स्वीकार किया कि उसने खेल खेल में पत्थर फेंका और भाग गया था. इसके बाद उसके पिता को बुलाया गया. दो गवाहों और पिता की मौजूदगी में पूछताछ की गई. घटनास्थल पर पंचनामा तैयार किया गया, जिसमें लड़के ने जुर्म कबूल किया.

Advertisement

पिता की मौजदूगी में रेलवे पुलिस ने लड़के से पूछताछ की 

आवश्यक औपचारिकताओं के बाद उसे पिता के साथ आरपीएफ पोस्ट उधना लाया गया. आगे की जांच सहायक उप निरीक्षक रवि कुमार तिवारी कर रहे हैं. ऐसी घटनाएं हाई स्पीड ट्रेनों के लिए गंभीर खतरा मानी जाती हैं, क्योंकि छोटी शरारत भी यात्रियों की जान जोखिम में डाल सकती है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement