दिल्ली में एक बार फिर विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो चुका है. वामपंथी विचारधारा से जुड़े कई छात्र संगठनों और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध जताने पहुंचे. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चुनाव प्रक्रिया में धांधली और वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. इसके अलावा, वे बीते कुछ दिनों में प्रदर्शनकारियों पर हुई दिल्ली पुलिस की कार्रवाई और बल प्रयोग का भी कड़ा विरोध कर रहे हैं.