scorecardresearch
 

Delhi Weather: दिल्ली में ठंड की शुरुआत, 5 डिग्री तक गिरा पारा, हवा भी हुई साफ, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो आज दिनभर बादल छाए रहेंगे हालांकि दोपहर के वक्त हल्की धूप निकल सकती है लेकिन तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी सर्दी का एहसास कराएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, कई प्रदेशों में आज यानी 17 अक्टूबर को भी बारिश होने की उम्मीद है.

Advertisement
X
Delhi Weather (File Photo)
Delhi Weather (File Photo)

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग जिस सर्दी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आखिरकार वो अब आ गई है. सुबह के वक्त तेज हवाओं के साथ दिल्ली-एनसीआर का मौसम एक बार फिर बदल गया. सुबह-सुबह बच्चे सर्दियों के कपड़े में वॉक करते नजर आए. दिल्ली एनसीआर में देर रात हुई बारिश के बाद मौसम एक बार फिर से पूरी तरीके से बदल गया.

5 डिग्री तक गिरा पारा

बारिश और तेज हवाओं के चलते यहां का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया. दिल्ली में तेज ठंडी हवाओं के वजह से पारा गिरकर 30.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. सोमवार दोपहर तक दिल्ली एनसीआर में जहां तेज धूप रही तो, वहीं शाम होते-होते चारों ओर छाए बादलों और तेज हवाओं ने ठंड का एहसास कराना शुरू कर दिया. आलम ये रहा कि जो लोग एसी और पंखा चलाकर घरों में सोते थे, वो बीती रात पंखा बंद करके सोते नजर आए. 

आज भी होगी बारिश

Delhi weather update

मौसम विभाग की माने तो आज दिनभर में इसी तरीके का मौसम बना रहेगा. चारों ओर बादल छाए रहेंगे हालांकि दोपहर के वक्त हल्की धूप निकल सकती है लेकिन तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी सर्दी का एहसास कराएगी. मौसम विभाग के मुताबिक, कई प्रदेशों में आज यानी 17 अक्टूबर को भी बारिश होने की उम्मीद है.

Advertisement

बारिश ने सुधारी दिल्ली की हवा

दिल्ली एनसीआर में देर रात हुई बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है. CPCB के मुताबिक आज दिल्ली के अधिकांश इलाकों में प्रदूषण का स्तर खराब कैटेगरी से मोर्ड्रेट कैटेगिरी पहुंच गया  है. दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 223, डीटीयू में 140, द्वारका में 175, आईटीओ में 190, जहांगीरपुरी में 113 दर्ज किया गया है. वहीं, सफर के मुताबिक सोमवार की तुलना में मंगलवार को दूमघोटू हवा से दिल्ली वालों को काफी राहत है. सोमवार को दिल्ली के कई इलाकों  में AQI का स्तर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया था.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement