scorecardresearch
 

छात्र राजनीति से शिक्षा मंत्री और फिर इस्तीफे तक का सफर... कौन हैं धर्मेंद्र प्रधान?

धर्मेंद्र प्रधान देश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल हैं. वे आज तक भारत सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री थे. इससे पहले वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, इस्पात और कौशल विकास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. पढ़िए धर्मेंद्र प्रधान की प्रोफाइल...

Advertisement
X
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. (फोटो-ITG)
धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. (फोटो-ITG)

देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शनों और 35 दिनों तक चले छात्र आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. Gen-Z छात्रों, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और कई छात्र संगठनों द्वारा लगातार उनके इस्तीफे की मांग की जा रही थी. आखिरकार शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए पद छोड़ने की घोषणा की.

अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि वह पिछले चार दशकों से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं. उनका मानना है कि मजबूत, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था किसी भी राष्ट्र के विकास की आधारशिला होती है. उन्होंने कहा कि NEET-UG 2026 परीक्षा में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आने के बाद सरकार ने तत्काल सीबीआई जांच के आदेश दिए, परीक्षा रद्द कर दोबारा कराई और अगले वर्ष से NEET को पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित करने का फैसला किया.

अपने इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पिछले 10 दिनों की घटनाओं ने उन्हें बेहद व्यथित किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह उनके व्यक्तिगत सम्मान का विषय नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य का सवाल है. उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि छात्रों का भविष्य कानूनी विवादों और राजनीतिक टकराव में उलझे या उनका ध्यान पढ़ाई से भटके. इसी भावना के साथ उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया.

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान लगातार सुर्खियों में बने रहें हैं. आइए जानते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान कौन हैं, उन्होंने कितनी पढ़ाई की है, उनके परिवार में कौन-कौन हैं, उनकी राजनीतिक यात्रा कैसी रही?

कॉलेज से ही छात्र राजनीति में सक्रिय थे प्रधान

धर्मेंद्र प्रधान देश के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल हैं.वे आज तक भारत सरकार में केंद्रीय शिक्षा मंत्री हैं. इससे पहले वे पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, इस्पात और कौशल विकास जैसे अहम मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.उनका नाम ओडिशा की राजनीति से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले नेताओं में गिना जाता है.

 26 जून 1969 धर्मेंद्र प्रधान का जन्म को ओडिशा के तालचेर में हुआ था. उनके पिता डॉ.देबेंद्र प्रधान अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रह चुके थे. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई ओडिशा में पूरी की. इसके बाद उत्कल विश्वविद्यालय से एम.ए.(एंथ्रोपोलॉजी)किया. छात्र जीवन के दौरान ही वे छात्र राजनीति में सक्रिय हो गए थे. बाद में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के प्रमुख नेताओं में शामिल हुए.

5 साल से केंद्रीय शित्रा मंत्री का पद संभाल रहे थे

राजनीतिक माहौल में पले-बढ़े धर्मेंद्र प्रधान ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े और वहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई. धर्मेंद्र प्रधान ने छात्र राजनीति से अपने करियर की शुरुआत की, इसके बाद वे भाजपा युवा मोर्चा में कई अहम जिम्मेदारियां निभाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बने. 

Advertisement

2000 में वे पहली बार ओडिशा विधानसभा के सदस्य चुने गए, 2004 में वे पहली बार लोकसभा पहुंचे. बाद के सालों में वे राज्यसभा के सदस्य भी रहे और फिर राष्ट्रीय राजनीति में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे. अभी वे ओडिशा के संबलपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है. वह पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री, इस्पात मंत्री, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री,जुलाई 2021 से शिक्षा मंत्री है. वर्तमान में शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

करोड़ो की संपत्ति के मालिक हैं धर्मेंद्र प्रधान
धर्मेन्द्र प्रधान ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग के सामने अपनी संपत्ति का खुलासा किया था. उस समय दिए गए आधिकारिक चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी और उनके परिवार की कुल घोषित संपत्ति करीब 6.92 करोड़ रुपये थी. वहीं उनके ऊपर करीब 2.30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज भी था.
चुनावी हलफनामे के मुताबिक, धर्मेंद्र प्रधान के निवेश को देखें, तो उनका और उनके परिवार के बैंक डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस में बड़ा इन्वेस्टमेंट है.2024 में बैंक खातों, फिक्सड डिपॉजिट और PPF मिलाकर उनके परिवार के कुल 2.47 रुपये जमा थे. वहीं धर्मेन्द्र प्रधान का 80.40 लाख रुपए का म्यूचुअल फंड निवेश भी था.इसके अलावा उन्होंने तमाम जीवन बीमा पॉलिसियों में 67.72 लाख रुपए का निवेश किया है

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement