राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर महसूस किए गए. इस दौरान 1 बजकर 20 मिनट तक दिल्ली-NCR में करीब 6 से 7 बार धरती की कंपन को महसूस किया गया. भकूंप के कारण अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.
इस बार आए ताजा भूकंप का केंद्र भी नेपाल रहा, जबकि अफगानिस्तान में भी उसी समय धरती कांपी. भूकंप का एक केंद्र नेपाल के दोलाखा और सिंधूपालचौक के बीच कोडारी में रहा. अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, नेपाल में रिएक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 19 किमी नीचे रहा. जबकि अफगानिस्तान में यह 6.9 और 6.2 मापी गई.
सचिवालय खाली करवाया गया
भूकंप के लगातार झटकों के बीच जहां प्रदेश भर में लोग अपने घरों, मकान, ऑफिस और दुकानों से बाहर आ गए, वहीं दिल्ली सचिवालय को भी . इस दौरान करीब 1 मिनट 30 सेकेंट तक भूकंप के झटके महसूस किए.
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भूकंप के बयान जारी करते हुए लोगों से संयम बरतने की अपील की. गृह मंत्री ने लोगों से अपील की कि लोग परेशान होकर अफरा-तफरी का माहौल न बनाएं.
डिप्टी सीएम ने जिलाधिकारियों से मांगी रिपोर्ट
भूकंप के मद्देनजर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है. इसके साथ ही सभी अधिकारियों से भूकंप बाद की स्थिति को मॉनिटर करने के लिए कहा गया है. नागरिक सुरक्षा से जुड़े स्वयंसेवक शहर भर में घूमकर स्थिति का आकलन कर रहे हैं.
नेपाल में भारतीय दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन: (+977) 9851107021, (+977) 9851135141