scorecardresearch
 

दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर जोरदार धमाका! 3 की मौत, तीन घायल

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में एक ट्रक में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ, जिससे आग लग गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. ये हादसा CNG पंप पर रिफिलिंग के दौरान हुआ. मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है

Advertisement
X
ट्रक में सिलेंडर रीफिलिंग के दौरान धमाका हुआ. (Photo: ITGD)
ट्रक में सिलेंडर रीफिलिंग के दौरान धमाका हुआ. (Photo: ITGD)

दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में धमाका हो गया है. एक ट्रक में सिलेंडर लोडेड था जिसमें ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. पुलिस के मुताबिक CNG पंप पर जब रिफलिंग हो रही थी, तभी ब्लास्ट हुआ.

इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक पंप पर जो शख्स CNG रिफिल कर रहा था, धमाके में उस व्यक्ति की जान चली गई है. दोपहर 3 बजकर 46 मिनट पर फायर ब्रिगेड को इस धमाके की सूचना दी गई, जिसके बाद फायर टीम मौके पर पहुंची.

डीसीपी के मुताबिक इस धमाके में कई लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है. 3 लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती जिनमे से एक की हालत नाजुक बनी हुई है.

सीएम रेखा गुप्ता ने जताया हादसे पर दुख

इस हादसे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दुख जताया है. सीएमओ से जारी बयान के मुताबिक, सीएम रेखा टिकरी कलां में हुई घटना में लोगों की मौत से बहुत दुखी हैं. उन्होंने दुखी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जताई है. वहीं, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो घायलों को सभी जरूरी मदद और सबसे अच्छी मेडिकल केयर दें ताकि वो जल्दी ठीक हो सकें. अब सरकारी टीमें मौके पर हैं और स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement