scorecardresearch
 

दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, SUV से कुचलकर शख्स की हत्या

दिल्ली के कंझावला इलाके में 16 जुलाई को 44 वर्षीय दीपक की SUV से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक सागर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी, फिर सड़क पर गिरे दीपक के ऊपर SUV चढ़ा दी और वाहन को पीछे कर दोबारा कुचल दिया. स्कूटी कुछ मीटर तक कार में फंसी रही. आरोपी ने हत्या की बात कबूल की है, जबकि पुलिस वारदात के पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका को लेकर जांच कर रही है.

Advertisement
X
दिल्ली में एसयूवी से कुचलकर व्यक्ति की हत्या. (Photo: ITG)
दिल्ली में एसयूवी से कुचलकर व्यक्ति की हत्या. (Photo: ITG)

दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र में 16 जुलाई को हुई एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी SUV चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक माजरा डबास निवासी 44 वर्षीय दीपक की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि जानबूझकर SUV से कुचलकर की गई हत्या थी. मामले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर के रूप में हुई है.

पुलिस जांच के अनुसार, दीपक अपनी स्कूटी से किसी काम से निकले थे. इसी दौरान आरोपी सागर ने अपनी SUV से उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर लगने से दीपक सड़क पर गिर पड़े, लेकिन आरोपी ने वाहन रोकने या उनकी मदद करने के बजाय SUV की रफ्तार बढ़ा दी और उन्हें कुचल दिया. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने दीपक के ऊपर पहले आगे से कार चढ़ाई और फिर वाहन को पीछे करके दोबारा उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस को हत्याकांड में बड़ी साजिश की आशंका
सूत्रों के मुताबिक टक्कर के बाद दीपक की स्कूटी SUV में फंस गई थी, जिसके कारण वाहन उन्हें और स्कूटी को कुछ मीटर तक घसीटता हुआ ले गया. घटना के बाद पुलिस ने मौके से SUV को जब्त कर लिया और आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है, लेकिन वारदात के पीछे की वजह को लेकर वह अलग-अलग बयान दे रहा है.

Advertisement

इसी कारण पुलिस को इस हत्याकांड में किसी बड़ी साजिश की आशंका भी नजर आ रही है. पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके बयानों का सत्यापन किया जा रहा है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement