scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Bullet Train Fare: कितना होगा बुलेट ट्रेन का किराया? स्‍पीड 320km, अगले साल 15 अगस्‍त से दौड़ेगी

अगले साल 15 अगस्‍त से चलेगी बुलेट ट्रेन
  • 1/6

भातर की पहली बुलेट ट्रेन को दौड़ाने के लिए हाई स्‍पीड पर काम चल रहा है. मुंबई-अहमदाबाद रूट (Mumbai-Ahmedabad Bullet Train) पर इस ट्रेन को अगले साल 15 अगस्‍त से चलाने का टारगेट रखा गया है. 
 

320 किलोमीटर की होगी स्‍पीड
  • 2/6

इस ट्रेन की स्‍पीड 320 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. बुलेट ट्रेन के किराये को अमीरों के हिसाब से नहीं बल्कि मिडिल क्‍लास को ध्‍यान में रखकर तय करने का विचार है. रेल मंत्रालय के संकेतों के अनुसार, इसका किराया हवाई उड़ानों से कम रखने की प्‍लानिंग है. 
 

508 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटे में 
  • 3/6

508 किलोमीटर का सफर सिर्फ 2 घंटे में 
भारत की पहली हाई स्‍पीड बुलेट ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरी कर लेगी. इस रूट पर लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है. पहले चरण में गुजरात के सूरत से विलमोरा तक करीब 50 किलोमीटर के हिस्से में ट्रेन चलाने की तैयारी है. इसके बाद धीरे-धीरे बाकी ट्रैक को खोला जाएगा. 

Advertisement
रास्‍ते में पड़ेंगे 12 स्‍टेशन 
  • 4/6

रास्‍ते में पड़ेंगे 12 स्‍टेशन 
यह सिर्फ मुंबई या अहमदाबाद के लोगों के लिए नहीं चलाई जा रही है, बल्कि अहमदाबाद-मुंबई के बीच कुल 12 स्‍टेशन पड़ेंगे. जहां से यात्री अपनाी जर्नी पूरी कर सकते हैं. इसका किराया एसी ट्रेनों से थोड़ा ज्‍यादा होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

कितना हो सकता है बुलेट ट्रेन का किराया? 
  • 5/6

कितना हो सकता है बुलेट ट्रेन का किराया? 
अभी मुंबई से अहमदाबाद के बीच मेल या एक्‍सप्रेस ट्रेन के फर्स्‍ट क्‍लास AC किराये में करीब 1950 रुपये खर्च होते हैं. वंदे भारत के एक्‍जीक्‍यूटिव क्‍लास का किराया 2405 रुपये है. इस हिसाब से देखा जाए तो बुलेट ट्रेन का किराया 3000 रुपये के आसपास हो सकता है. ये सिर्फ एक अनुमान के आधार पर है. इसे फाइनल किराया नहीं समझा जाए. 

कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन 
  • 6/6

कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन 
बुलेट ट्रेन को मेट्रो के हिसाब से चलाया जाएगा, जिसका मतलब है कि अगर यात्रियों की संख्‍या बढ़ती है तो फेरों की संख्‍या भी बढ़ाई जाएगी. अनुमान है कि पहला चरण अगस्‍त 2027 में शुरू कर दी जाएगी. इसके बाद धीरे-धीरे करके पूरी तरह संचालन में लाया जाएगा. 

Advertisement
Advertisement