scorecardresearch
 

दिल्ली के सीमापुरी में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिरने से बड़ा हादसा हो गया है. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement
X
सीमापुरी में हादसे के बाद बचाव अभियान. (Photo: ITG)
सीमापुरी में हादसे के बाद बचाव अभियान. (Photo: ITG)

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में तीन मंजिला इमारत गिर गई है. हादसे के बाद मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड प्लस तीन मंजिल वाली इमारत का हिस्सा गिरा है. मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बचाव टीम मलबे को हटाने में जुटी है. फिलहाल कितने लोग अंदर फंसे हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हादसा किस वजह से हुआ, यह भी अभी स्पष्ट नहीं है.

मौके पर पहुंचीं दमकल की चार गाड़ियां

हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. रेस्क्यू टीम मलबे को हटाने में जुटी है. कोशिश है कि अगर कोई व्यक्ति अंदर फंसा है तो उसे जल्द बाहर निकाला जा सके. 

घटना के बाद सीमापुरी गोल चक्कर, DLF भोपुरा समेत आसपास की सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से इस इलाके में जाने से बचने की अपील की है. घटना स्थल के पास रुकने, गाड़ी खड़ी करने या भीड़ लगाने से भी मना किया गया है, ताकि एंबुलेंस और बचाव वाहनों के लिए रास्ता खाली रहे.
 

Advertisement


यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement