राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक व्यक्ति ने यमुना नदी में छलांग लगा दी है. बताया जा रहा है कि वह आत्महत्या की नीयत से दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईओवर पर पहुंचा और यमुना नदी में कूद गया. सूचना पाकर एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर उसकी तलाश में जुट गई है. घटना 28 और 29 जून की देर रात की बताई जा रही है.
जानकारी के मुताबिक 28 जून की देर रात एक व्यक्ति डीएनडी के यमुना ब्रिज पर पहु्ंचा. उस व्यक्ति ने ब्रिज की रेलिंग पार की और यमुना नदी में छलांग लगा दी. इस घटना की जानकारी किसी राहगीर ने तत्काल पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी सहायता के लिए मौके पर बुला लिया गया.
यह भी पढ़ें: कल होनी थी शादी, आज मिली मौत की खबर... 19 साल की भाजपा प्रजापति के सुसाइड से सनसनी
एनडीआरएफ के सहयोग से पूरी रात यमुना नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन सोमवार की सुबह भी जारी है. मौके पर लोगों की भारी भीड़ है. हालांकि, छलांग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान अभी सामने नहीं आई है. करीब दर्जनभर गोताखोर यमुना में कूदे शख्स की तलाश में जुटे हैं.
यह भी पढ़ें: मेरठ में रेप के आरोपी ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, परिजनों ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप
गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में यमुना ब्रिज से यमुना नदी में कूदकर आत्महत्या करने के कई मामले सामने आए हैं. डीएन्डी फ्लाईओवर सुसाइड स्पॉट के तौर पर उभरा है. दिल्ली पुलिस ने प्लाईओवर से आत्महत्या के मामलों को देखते हुए सुरक्षा के तगड़े प्रबंध भी किए हैं, लेकिन सुसाइड रोकने में ये भी नाकाफी साबित हो रहे हैं.