scorecardresearch
 

दिल्ली-NCR में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लेकिन हवा अब भी खराब! AQI 200 पार

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 के पार बना हुआ है. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, IIT दिल्ली में AQI 254 , जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 229 और DTU में 203 दर्ज किया गया है.

Advertisement
X
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई. (File Photo: PTI)
दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई. (File Photo: PTI)

दिल्ली-NCR के कई इलाकों में रविवार को बारिश देखने को मिली. नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी बारिश का असर साफ नजर आया है. बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है.

वहीं, दिल्ली के AQI की बात करें तो अलीपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स 248 दर्ज किया गया है. CPCB यानी सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, DTU में AQI 203, IIT दिल्ली में 254, बुराड़ी में 167, अशोक विहार में 150, द्वारका सेक्टर-8 में 198, IGI एयरपोर्ट (T3) में 176, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 229 और आनंद विहार में 179 दर्ज किया गया है.

बता दें कि 0 से 50 के बीच AQI को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच AQI को 'गंभीर' माना जाता है.

इस बीच, सोमवार के मौसम की बात करें तो IMD के अनुसार, आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है. दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है.

Advertisement

IMD ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ा है.

इसके लगभग दक्षिण की ओर बढ़ने, एक डीप डिप्रेशन में बदलने और फिर 25 अक्टूबर को पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने की बहुत संभावना है.  इसके 26 अक्टूबर की सुबह तक पूर्वी-मध्य और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदलने और 27 अक्टूबर की सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की बहुत संभावना है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement