scorecardresearch
 

दिल्ली के जंगपुरा में बुजुर्ग महिला की हाथ-पैर बांधकर हत्या, घर से ज्वेलरी गायब, बेटियों की शादी के बाद अकेली रहती थीं

दिल्ली के पॉश जंगपुरा इलाके के पंतनगर में 70 वर्षीय प्रीति कुमार की हत्या से सनसनी फैल गई. वह बेटियों की शादी के बाद घर में अकेली रहती थीं. आरोप है कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी. बेटी सुबह घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला और महिला अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी थीं. घर से ज्वेलरी और सामान गायब मिला.

Advertisement
X
दिल्ली में बुजुर्ग महिला से लूट के बाद हत्या. (File Photo: ITG)
दिल्ली में बुजुर्ग महिला से लूट के बाद हत्या. (File Photo: ITG)

दिल्ली के जंगपुरा जैसे पॉश इलाके में 70 वर्षीय सीनियर सिटीजन महिला की हत्या का मामला सामने आने के बाद सनसनी फैल गई है. घटना पंतनगर इलाके की है, जहां प्रीति कुमार नाम की महिला अपने घर में अकेली रहती थीं. आरोप है कि लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने महिला की हत्या कर दी.घटना का पता तब चला जब प्रीति कुमार की बेटी आज सुबह अपनी मां से मिलने उनके घर पहुंची. घर का दरवाजा खुला हुआ था. बेटी ने अंदर जाकर देखा तो उसकी मां बेडरूम में लहूलुहान हालत में पड़ी थीं. घर का सामान बिखरा हुआ था और ज्वेलरी समेत कुछ सामान गायब था.

मृतका की बेटी के मुताबिक, जब वह सुबह घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला. अंदर जाकर देखा तो मां की मौत हो चुकी थी. घर में सामान बिखरा हुआ था और जूलरी भी गायब थी. बेटी ने बताया कि घर में लूटपाट की गई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

मृतका के दामाद दीपक ने बताया कि प्रीति कुमार करीब 1985 से इसी घर में रह रही थीं. उस समय उनकी एक बेटी करीब डेढ़ साल की और दूसरी बेटी ढाई साल की थी. इसी दौरान उनके पति की मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद प्रीति ने अपनी दोनों बेटियों की अकेले परवरिश की. उन्होंने मेहनत करके बेटियों को बड़ा किया और दोनों की शादी की. बेटियों की शादी के बाद वह घर में अकेली रह रही थीं.

Advertisement

पॉश इलाके में 70 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या

मृतका के दामाद दीपक के मुताबिक, जब बेटी घर पहुंची तो प्रीति कुमार बेडरूम के अंदर लहूलुहान हालत में पड़ी थीं. उन्होंने बताया कि महिला का गला दबाया गया था. चेहरे पर भी निशान थे और उनके हाथ बंधे हुए थे. परिजनों ने इसे बेहद गंभीर और निर्मम हत्या बताया है. उनका कहना है कि घर से ज्वेलरी और अन्य सामान गायब है. इससे आशंका जताई जा रही है कि वारदात के पीछे लूटपाट का मकसद हो सकता है.

बताया गया है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने आसपास के कुछ घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे. इसके बाद वह वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. घटना के सामने आने के बाद इलाके के लोगों में भी डर और सनसनी का माहौल है. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वारदात को किसने अंजाम दिया और बदमाश घर में कैसे दाखिल हुए. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

जंगपुरा के पॉश इलाके में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद सीनियर सिटीजन की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. मृतका के दामाद दीपक ने कहा कि सीनियर सिटीजन की सुरक्षा के लिए सरकार को कुछ करना चाहिए. प्रीति कुमार ने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा इसी घर में बिताया था. पति की मौत के बाद उन्होंने अकेले अपनी दोनों बेटियों को पाला और उनकी शादी की.

Advertisement

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बेटियों की शादी के बाद वह अकेले रह रही थीं. लेकिन अब इसी घर में उनकी हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है. आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है. पुलिस लूटपाट और हत्या से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. फिलहाल घटना को लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और वारदात से जुड़े सुराग तलाशे जा रहे हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement