scorecardresearch
 

फ्री की सरकार वाले तंज पर केजरीवाल ने दिया करारा जवाब

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार रामलीला मैदान में शपथ ली. अरविंद केजरीवाल ने फ्री योनाओं पर भी अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि अनमोल चीजों मुफ्त में ही मिलती हैं.

Advertisement
X
तीसरी बार अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ (तस्वीर- @AamAadmiParty)
तीसरी बार अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ (तस्वीर- @AamAadmiParty)

  • तीसरी बार CM पद की अरविंद केजरीवाल ने ली शपथ
  • फ्री योजना पर कहा- अनमोल चीजें होती हैं मुफ्त
  • शिक्षा और स्वास्थ्य पर पैसे लूं तो मुझ पर है लानत

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर तीसरी बार शपथ ली. शपथ ग्रहण के बाद रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त योजनाओं पर विपक्ष की टिप्पणियों पर जवाब भी दिया.

शपथ ग्रहण के बाद दिए गए भाषण में अरविंद केजरीवाल ने फ्री की सरकार वाले बयान पर विपक्ष को घेरा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझ पर लानत है अगर मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री हूं और अगर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लूं. अस्पताल में इलाज करने आए बीमारों से दवाइयों का पैसा लूं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि मैं सब कुछ फ्री करता जा रहा हूं. दोस्तों इस दुनिया के अंदर जो भी अनमोल चीजें हैं, भगवान ने फ्री बनाई हैं. बाप जब अपने बच्चों को पालने के लिए रोटी नहीं खाता तो बाप की तपस्या फ्री होती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें:

'श्रवण कुमार की सेवा थी फ्री'

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि श्रवण कुमार जब अपने माता-पिता को लेकर तीर्थयात्रा पर गए थे और जब उनकी मौत हो गई थी, केजरीवाल अपने दिल्ली वालों को प्यार करता है दिल्ली वाले अपने केजरीवाल को प्यार करते हैं, यह प्यार भी फ्री है. इसकी कोई कीमत नहीं है.

बच्चों-मरीजों से पैसे लूं तो मुझ पर है लानत

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं क्या अपने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों से फीस लेना शूरू कर दूं? लानत है ऐसे सीएम पर. मैं अपने अस्पतालों में इलाज कराने वाले लोगों से दवाइयों के पैसे लेने शुरू कर दूं, . मैं दिल्ली आने वाले मरीजों से ऑपरेशन के पैसे लेने शुरू कर दूं. लानत है मेरी जिंदगी पर.

ये है सीएम अरविंद केजरीवाल का सपना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोस्तों मेरा एक सपना है, जो मैं चाहता हूं पूरे देशवासियों का सपना हो. हम चाहते हैं एक वक्त ऐसा आए लंदन, टोक्यो, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में भी भारत का डंका बजेगा. इसके लिए नई राजनीति की शुरूआत होनी चाहिए. जो दिल्ली के लोगों ने अपना लिया है. इसके बाद अरविंद केजरीवाल ने प्रसिद्ध गीत हम होंगे कामयाब दोहराया.

यह भी पढ़ें:

Advertisement

दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली. दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

Advertisement
Advertisement