छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. जहां बंदर और कुत्ते के बीच अनोखी दोस्ती देखने को मिली. इस नजारे ने सभी को अपनी ओर आकर्षित किया है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
यह नजारा रायगढ़ जिले के डोमनारा गांव का में देखने को मिला. जहां इंसानों के बीच बढ़ती दूरियों के बीच बेजुबानों ने अनोखी दोस्ती का संदेश दिया है. वीडियो में देख सकते है कि शरारती बंदर बेफिक्र होकर कुत्ते की पीठ पर सवार है, मानो उनके बीच बरसों पुरानी दोस्ती हो.
इस दौरान कुत्ता में शांत होकर एक ही जगह पर चुपचाप खड़ा नजर आ रहा है और वही कुछ बंदर कुत्ते आसपास भी घूमते नजर आ रहे हैं.
इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया. मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बहुत कम ही ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं, अक्सर कुत्तों और बंदरों के बीच झगड़ा ही देखा जाता है. देखें VIDEO:-
बहरहाल कुत्ते और बंदरों के बीच दोस्ती का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.