रायगढ़
रायगढ़ (Raigad), महाराष्ट्र के कोंकण डिवीजन का एक जिला है (District of Maharashtra). इसे पहले कोलाबा (Kolaba ) जिले के नाम से जाना जाता था. यहां मौजूद किले के कारण जिले का नाम बदलकर रायगढ़ कर दिया गया. यह पूर्व मराठा साम्राज्य की पहली राजधानी थी. किला जिले के आंतरिक क्षेत्रों में, सह्याद्री रेंज के पश्चिमी घाट के पश्चिम की ओर घने जंगलों में स्थित है. अलीबाग (Alibagh) रायगढ़ जिले का मुख्यालय है (Raigad District Headquarter).
इस जिले का क्षेत्रफल 7,152 वर्ग किमी है (Raigad Area). 2011 की जनगणना के अनुसार रायगढ़ जिले की जनसंख्या 2,634,200 है (Raigad Population) और घनत्व 370 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है (Raigad Density).
रायगढ़ जिले के पड़ोसी जिले मुंबई, उत्तर में ठाणे जिले, पूर्व में पुणे जिला, दक्षिण पूर्व में सतारा जिला, दक्षिण की ओर रत्नागिरी जिला और पश्चिम में अरब सागर है. यह जिला उत्तर-पश्चिम में मुंबई हार्बर (Mumbai Harbour) घिरा है. इसमें पेन-मांडवा का बड़ा प्राकृतिक बंदरगाह शामिल है, जो मुंबई बंदरगाह के ठीक दक्षिण में है (Raigad Location).
जिले के उत्तरी भाग को नवी मुंबई के नियोजित महानगर में शामिल किया गया है, जिसमें खारघर, उल्वे नोड, न्यू पनवेल और खंडा कॉलोनी, तलोजा, कामोठे और कलंबोली नोड्स के साथ-साथ उरण शहर और इसके बंदरगाह, जेएनपीटी शामिल हैं (Raigad JNPT).
छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 10 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बलौदाबाजार से लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ तक कई जिले प्रभावित हो सकते हैं. तेज बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने और यातायात प्रभावित होने की आशंका है.
महाराष्ट्र के रायगढ़ में CBI ने 40 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में CGST के एडिशनल कमिश्नर विनय कुमार कन्हेटी, सुपरिंटेंडेंट राकेश कुमार सिन्हा और निजी व्यक्ति नरेंद्र राजपूत को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि पत्थर खनन कंपनी के GST और रॉयल्टी मामले को निपटाने के लिए पहले 1.50 करोड़ रुपये मांगे गए थे.
महाराष्ट्र में स्कूल की बच्चियों ने कुछ ऐसा कर दिखाया,जिससे प्रशासन को भी एक्शन लेना पड़ा. रायगढ़ के कर्जत में रोड की हालत काफी समय से खराब थी. सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे थे और बारिश में इनमें पानी भर जाने से स्कूली बच्चों, को काफी परेशानी होती थी. लेकिन इस समस्या को सिर्फ देखने के बजाय कुछ ऐसा किया कि अब सब जगह उनकी तारीफ हो रही है.
वाराणसी में महाराष्ट्र के एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. परिवार के मुखिया की बीएचयू में मौत के बाद उनकी पत्नी और बेटे की भी होमस्टे में मौत हो गई. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. परिवार वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आया था.
CGPSC Result News Kumar Pradhan: छत्तीसगढ़ PSC सब-इंस्पेक्टर परीक्षा में रायगढ़ के न्यूज कुमार प्रधान का चयन. नाम 'News' देखकर सोशल मीडिया पर मचा बवाल, अब खुद कैंडिडेट ने बताई नामकरण की पूरी कहानी
CGPSC सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित रायगढ़ के न्यूज कुमार प्रधान का नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया. 'News' नाम को लेकर उठे सवालों के बीच अभ्यर्थी ने स्पष्ट किया कि यही उनका आधिकारिक नाम है और सभी दस्तावेजों में दर्ज है. इस बीच, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद इस नाम को लेकर चर्चा और तेज हो गई.
महाराष्ट्र के रायगढ़ से आई हैरान करने वाली तस्वीर की. रायगढ़ के पनवेल तालुका में पातालगंगा नदीं के तेज बहाव महाराष्ट्र के रायगढ़ में मूसलाधार बारिश के बीच एक अनोखा वीडियो सामने आया है. रायगढ़ के पनवेल तालुका में HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट से करीब 3000 गैस सिलेंडर भारी बारिश की वजह से पातालगंगा नदी में बह गए. देखिए ऱिपोर्ट.
रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका के चावणे में स्थित HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट के पास पातालगंगा नदी में बहते देखे गए. लगभग 3000 गैस सिलेंडर इलाके में हुई भारी बारिश के कारण बहकर पातालगंगा नदी में बहकर चले गए.
महाराष्ट्र के रायगढ़ में भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बड़ी संख्या में एलपीजी गैस सिलेंडर बहते दिखाई दिए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 3000 सिलेंडर तेज बहाव में बह गए. घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से नदी में मिले सिलेंडरों से दूर रहने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि यह पता नहीं है कि सिलेंडरों में गैस है या वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.
रायगढ़ जिले के कुंजारा शासकीय महाविद्यालय के एक प्रोफेसर पर डेढ़ साल तक एक युवती को अश्लील मैसेज भेजने और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने का आरोप लगा है. आरोपों से परेशान युवती अपने मंगेतर के साथ कॉलेज पहुंची और प्रोफेसर का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
छत्तीसगढ़ में रायगढ़ के एक सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप के बाद युवती ने कॉलेज पहुंचकर उनका सामना किया. घटना का वीडियो वायरल है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,400 करोड़ रुपये के एसकेएनएल बैंक धोखाधड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए रायगढ़ में अलीबाग के पास अरब सागर के सामने स्थित एक लग्जरी संपत्ति को अस्थायी रूप से अटैच (जब्त) किया है.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शराब पार्टी के दौरान चखना के लिए आम तोड़ने की बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपियों ने शव बरगद के पेड़ के नीचे छिपाकर हादसा दिखाने की कोशिश की. पुलिस ने दो आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुरदा में शराब पार्टी के दौरान चखना के लिए आम तोड़कर लाने की बात पर तीन दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आरोपियों ने शव को बरगद के पेड़ के नीचे रखकर मामले को हादसा दिखाने की कोशिश की.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जंगल में महिला जूनियर वकील का नग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस के मुताबिक तेज धार हथियार से हत्या कर चेहरा पत्थरों से कुचला गया. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच जारी है. वहीं, वकीलों ने एसपी शशि मोहन सिंह को ज्ञापन देकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मरने वालों की संख्या अब 19 हो गई है. हादसे में परिजनों को खोने वाले लोगों की भीड़ अस्पतालों में बढ़ने लगी है. रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज में शव रखे गए हैं.
रायगढ़ के छाल इलाके में प्रेमी-प्रेमिका ने शादी न हो पाने से दुखी होकर जंगल में एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. दोनों के शव पेड़ से लटके मिले. जमीन पर उन्होंने आखिरी इच्छा लिखी कि उनके शव एक साथ जलाए जाएं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
रायगढ़ जिले से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया. शादी नहीं हो पाने से परेशान प्रेमी-प्रेमिका ने जंगल में एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजन गहरे सदमे में हैं.
रायगढ़ में लिव-इन में रह रही महिला की हत्या उसके प्रेमी ने ही कर दी. आरोपी ने महिला के मंगलसूत्र से उसका गला दबाया. दोनों के बीच तलाक न होने और शादी नहीं हो पाने को लेकर विवाद होता था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
रायगढ़ में 1 अप्रैल को पुलिस को महिला की संदिग्ध मौत की सूचना मिली. मृतका की पहचान धनेश्वरी विश्वकर्मा के रूप में हुई. शुरुआत में मामला सामान्य मौत जैसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला की मौत गला दबाने से हुई है और गला किसी और चीज से नहीं बल्कि उसके अपने मंगलसूत्र से दबाया गया था. पता चला है कि महिला अपने पति से अलग होकर पिछले 4 साल से अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. अब उसी प्रेमी ने महिला की जान ले ली.
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से ममता और शोक की एक ऐसी मार्मिक तस्वीर सामने आई है, जिसने हर देखने वाले की आंखें नम कर दीं. एक बेजुबान मां का अपने मृत बच्चे के प्रति प्रेम और पूरे लंगूर दल का सामूहिक शोक यह बताने के लिए काफी है कि भावनाएं केवल इंसानों तक सीमित नहीं होतीं.