नरेश शर्मा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और सारंगगढ़-बिलाईगढ़ में आजतक के संवाददाता हैं. नरेश टीवी न्यूज़ चैनल से पहले प्रिंट और डिजिटल मीडिया से जुड़े रहे हैं. पत्रकारिता में नरेश शर्मा को लगभग 32 साल का लंबा अनुभव है. नरेश शर्मा मूल रूप से बिलासपुर संभाग के रायगढ़ जिला मुख्यालय में रहने वाले हैं. साथ ही अविभाजित मध्य प्रदेश के समय से आजतक न्यूज़ चैनल में 2002 से कार्यरत हैं.
एक साप्ताहिक अखबार से अपनी पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले नरेश शर्मा को राजनीति, खेल, क्राइम, मनोरंजन और सांस्कृतिक विषयों पर रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव है. आजतक से पहले वह दैनिक केलो प्रवाह, दैनिक लोकमत, दैनिक लोकस्वर, नई दिल्ली टाइम्स, दैनिक छत्तीसगढ़, यूएनआई, ईटीवी, बंसल न्यूज, वॉच न्यूज और एनडीटीवी जैसे संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता बीकॉम है. पत्रकारिता के लिए उन्हें सम्मान भी मिल चुका है.