scorecardresearch
 

फैक्ट चेक: दुबई में आए किसी असली भूकंप का नहीं, AI से बना है ये वीडियो

AI से बने वीडियो को दुबई का बता कर कहा जा रहा है कि यहां 5 जनवरी को भूकंप आने से धरती फट गई. वीडियो में घनी आबादी वाले किसी इलाके के बीचोंबीच एक बड़ा-सा गड्ढा और धूल का गुबार नजर आ रहा है.

Advertisement

आजतक फैक्ट चेक

दावा
ये पांच जनवरी, 2025 को दुबई में आए भूकंप का वीडियो है.
सोशल मीडिया यूजर्स
सच्चाई
ये वीडियो किसी असली घटना को नहीं दिखाता. इसे AI की मदद से बनाया गया है.

भयानक भूकंप से भरभराकर गिरती इमारतों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है. वीडियो को दुबई का बता कर कहा जा रहा है कि यहां 5 जनवरी को भूकंप आने से धरती फट गई. वीडियो में घनी आबादी वाले किसी इलाके के बीचोंबीच एक बड़ा-सा गड्ढा और धूल का गुबार नजर आ रहा है.  

 इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "आज 05/01/2025 दुबई में धरती फट गई."

fact check

पोस्ट का  देखा जा सकता है.

आजतक फैक्ट चेक ने पाया कि ये वीडियो किसी असली घटना को नहीं दिखाता. इसे आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है.

कैसे पता लगाई सच्चाई?  

वीडियो के कीफ्रेम्स को रिवर्स सर्च करने से ये हमें '@donnieyendragon65' नाम के टिकटॉक अकाउंट पर मिला. यहां इसे 14 दिसंबर, 2024 को पोस्ट किया गया था.

fact check

टिकटॉक यूजर '@donnieyendragon65' ने अपने बायो सेक्शन में 'AI video movie' लिखा है. साथ ही, वायरल वीडियो से मिलते-जुलते AI से बने कई दूसरे वीडियो भी डाल रखे हैं. किसी में बम धमाका हो रहा है, किसी में विशालकाय उल्कापिंड घनी आबादी वाली जगह पर गिर रहा है, तो किसी में सुनामी तूफान आ रहा है.  

Advertisement

fact check

हमने हाइव मॉडरेशन टूल की मदद से टिकटॉक पर मौजूद मूल वीडियो की जांच की. टूल ने भी इस वीडियो के एआई से बने होने की 92 प्रतिशत संभावना बताई.

fact check

, यूएई के फलाज अल मुआल्ला में 28 दिसंबर, 2024 को भूकंप आया था, लेकिन ये बेहद हल्का था. वायरल वीडियो की तरह भयानक नहीं.  

साफ है, आर्टीफीशियल इंटेलिजेंस से बने भूकंप के एक वीडियो को दुबई में आया भूकंप  बताकर शेयर किया जा रहा है.

---- समाप्त ----

क्या आपको लगता है कोई मैसैज झूठा ?
सच जानने के लिए उसे हमारे नंबर 73 7000 7000 पर भेजें.
आप हमें factcheck@intoday.com पर ईमेल भी कर सकते हैं
Advertisement
Advertisement