scorecardresearch
 

10 साल बाद टूट रही शादी? 'TV के सुपरस्टार' ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरी पत्नी...

लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते में दरार आ गई है. अब इन अफवाहों पर गौरव ने रिएक्ट किया है और उन्होंने पत्नी संग अपने रिश्ते की सच्चाई भी बताई है.

Advertisement
X
तलाक की खबरों पर गौरव ने तोड़ी चुप्पी (Credit: Instagram/gauravkhannaofficial)
तलाक की खबरों पर गौरव ने तोड़ी चुप्पी (Credit: Instagram/gauravkhannaofficial)

'टीवी के सुपरस्टार' और 'बिग बॉस 19' के विनर गौरव खन्ना अपनी मैरिड लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कुछ वक्त पहले गौरव की पत्नी आकांक्षा चमोला ने इंस्टाग्राम हैंडल पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद से दोनों के तलाक की खबरें खूब वायरल हुईं. अब गौरव ने खुद पत्नी संग अलग होने की अफवाहों पर रिएक्ट किया है और सच बताया है.

क्या बोले गौरव खन्ना

टाइम्स ऑफ इंडिया संग खास बातचीत में तलाक की अफवाहों पर गौरव ने कहा- मुझे समझ नहीं आता कि इस तरह की खबरें कहां से आती हैं. मुझे लगता है कि यह उन कीबोर्ड वॉरियर्स का काम है, जो उस इंसान से पता करने की भी कोशिश नहीं करते, जिनके बारे में वो लिखते हैं. 

गौरव ने आगे बताया कि उनकी पत्नी ने जो पोस्ट शेयर की थी, वो उनके प्रोजेक्ट के लिए प्रमोशनल पोस्ट थी. उससे उनके तलाक का कुछ लेना-देना नहीं था. गौरव बोले- आकांक्षा की क्रिप्टिक पोस्ट उनकी वेब सीरीज के प्रमोशन का हिस्सा थी. मगर लोगों ने इसे इस तरह समझा जैसे हम अलग होने वाले हैं. एक कपल के तौर पर हम साथ में काफी ज्यादा खुश हैं. 

'आकांक्षा एक्टिंग में वापसी कर रही हैं और मैं उनके हर कदम में उनको पूरा सपोर्ट करता हूं. हम एक-दूसरे की फीलिंग्स की इज्जत करते हैं और हमेशा करते रहेंगे. किसी भी तरह की अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.' 

Advertisement

आकांक्षा ने कही थी ये बात

बता दें कि इससे पहले आकांक्षा चमोला ने भी बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तलाक की खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया था. उन्होंने कहा था- हमारी शादी में कोई खटपट नहीं चल रही है. मेरी पोस्ट का गौरव से कुछ लेना-देना नहीं था. मैं पर्सनल मैटर्स को सोशल मीडिया पर डिस्कस नहीं करती हूं. मेरी पोस्ट मेरी अपकमिंग सीरीज को प्रमोट करने के लिए थी. 

गौरव खन्ना ने साल 2016 में आकांक्षा चमोला संग शादी रचाई थी. दोनों की शादी को करीब 10 साल हो गए हैं. मगर आज भी उनका रिश्ता काफी गहरा है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement