scorecardresearch
 

गंजेपन ने दिलाया फेम, 'तारक मेहता' शो में मिला भिड़े का रोल, डूबने ये बचा करियर

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में मंदार चंदवादकर आत्माराम भिड़े का रोल प्ले करते हैं. उन्होंने अपने करियर के बुरे फेज पर बात की. लेकिन ये मुश्किल वक्त उनके करियर को तराशा गया.

Advertisement
X
Mandar Chandwadkar on baldness (realmandarchandwadkar)
Mandar Chandwadkar on baldness (realmandarchandwadkar)

सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 18 सालों से दर्शकों का दिल जीत रहा है. शो में मंदार चंदवादकर पॉपुलर कैरेक्टर आत्माराम भिड़े का रोल प्ले करते हैं. हाल ही में शो के 18 साल पूरे होने के सेलिब्रेशन के दौरान उन्होंने अपने मुश्किल फेज को याद किया. कैसे तारक मेहता शो के साथ वो जुड़े, इसका भी खुलासा हुआ. 

मंदार का छलका दर्द
मंदार ने बताया कि महज 23 साल की उम्र में उनके बाल झड़ने लगे थे. तब वो दुबई में मैकेनिकल इंजीनियर की नौकरी करते थे. अचानक हुए हेयर लॉस की वजह से वो परेशान रहते थे. उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि अब वो कैसे एक्टिंग लाइन में अपना करियर बनाएंगे. उनका कॉन्फिडेंस टूट गया था. बालों की वजह से वो इनसिक्योर फील करने लगने थे. लेकिन कौन जानता था उनकी कमजोरी उनकी ताकत बन जाएगी. 

अपनी जर्नी को याद करते हुए मंदार ने कहा- मैं असल में मैकेनिकल इंजीनियर था. 1997 से 2000 तक दुबई में था. वहां जाने से पहले मैंने मराठी सीरियल किया था. मुझे लगता था अब तो मेरा करियर सेट हो चुका है. लेकिन कुछ जिम्मेदारियों के चलते मुझे दुबई एक नौकरी के लिए जाना पड़ा था. वहां सैटल होने के 5 महीने बाद मैंने देखा कि मेरे बाल कम होते जा रहे हैं. तब मैं 23 साल का था.

Advertisement

 ''आप सोच सकते हैं यंग ऐज में ऐसे इंसान की मेंटल कंडीशन कैसी होगी, जो एक्टर बनने का सपना देख रहा हो. मैं नर्वस था. मेरे रूममेट ने कहा कि क्या पता ये लुक तुम्हारा ऐसेट बन जाए. सच में ऐसा हुआ भी. असित सर को मेरा लुक काफी पसंद आया. उन्होंने मंदार के रोल को लेकर मुझपर भरोसा जताया.''

मंदार ने तारक मेहता शो के अपने ऑडिशन का भी जिक्र किया. उन्हें गोकुलधाम सोसायटी का सेक्रेटरी बनने के लिए मेकर्स ने जो डायलॉग दिया था, वो उन्हें आज भी याद है. मंदार ने असित मोदी का शुक्रिया अदा किया. 

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 28 जुलाई 2008 को शुरू हुआ था. असित मोदी इसके प्रोड्यूसर हैं. ये शो टीवी के लॉन्गेस्ट रनिंग शोज में से है. तारक मेहता शो ने कई नए चेहरों को स्टार बनाया है. आज ये कलाकार घर-घर में फेमस हैं. तारक मेहता को लेकर कई कंट्रोवर्सी भी हुई हैं. लेकिन विवादों से परे ये शो बार्क रेटिंग में टॉप पर बना रहता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement