scorecardresearch
 

'PAK में शॉर्ट्स पहनने पर लोग हैरान थे, कमरे में भागकर चेंज करना पड़ा'

इनदिनों पाकिस्तानी सीरियल की शूटिंग के लिए पाकिस्तान पहुंची सारा खान को शॉर्ट ड्रेस में देखकर पाकिस्तान के लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन की सारा को बदलनी पड़ी अपनी ड्रेस.

Advertisement
X
सारा खान
सारा खान

टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने पाकिस्तान में महिलाओं की ड्रेस को लेकर एक्सपीरियंस शेयर किया है. उन्होंने बताया कि शॉट्स पहनने पर वहां लोगों ने इस तरह रिएक्ट किया कि उन्हें भागकर अपनी ड्रेस चेंज करनी पड़ी. सारा के मुताबिक ये वाकया पाकिस्तान के उस होटल का है जहां वे ठहरी हुईं थीं.

सारा खान को इंस्टाग्राम पर बिकिनी फोटोज शेयर करने को लेकर भी जाना जाता है. मिड डे के मुताबिक शूटिंग खत्म करने के बाद सारा खान जिस होटल में रुकी हुईं थीं उस होटल की लॉबी में केजुअल शॉर्ट्स पहनकर पहुंच गई थीं. उन्हें शॉर्ट्स में देखकर वहां मौजूद लोग भौचक रह गए. हालांकि सारा को लोगों के रिएक्शन को समझ नहीं पाईं कि ऐसा क्या हुआ जो लोग उन्हें घूर रहे हैं. तभी शूटिंग यूनिट के किसी शख्स ने उनसे कहा कि यहां बाहर इस तरह‍ की ड्रेस पहनने से बचा जाता है.

Advertisement

सारा ने बताया कि वह पूरा दिन शूटिंग के बाद ऐसे ही लॉबी में शॉर्ट्स में ही टहल रही थी लेकिन लोगों का देखकर मैं ऊपर अपने कमरे की ओर चेंज करने के लिए तुरंत भाग गई.

सारा ने कहा मुंबई में ऐसा नहीं होता. आप क्या पहन रहें इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता.

हालांकि सारा ने पाकिस्तान में शूट करने को लेकर ये भी कहा कि वह इसे बेहद एंजॉय कर रही हैं. ये उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है. उन्होंने कहा कि वह हमेशा से ही पाकिस्तनी सीरियल्स में काम करना चाहती थीं, इसकी वजह पाक सीरियल्स का रिच कंटेट था. बता दें कि सारा अली खान इनदिनों पाकिस्तानी सीरियल लेकिन की शूटिंग में व्यस्त हैं. ये सारा का दूसरा पाकिस्तानी सीरियल है. इससे पहले वह पाकि‍स्तानी शो बेखुदी के लिए नजर आ चुकी हैं.

Advertisement
Advertisement