scorecardresearch
 

POCSO में फंसा टीवी एक्टर, नाबालिग संग मारपीट करने का जुर्म किया कुबूल, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

टीवी सीरियल सायराब के एक्टर रोहित चंदेल POCSO एक्ट के तहत गिरफ्तार हुए हैं. उनपर एक नाबालिग एक्ट्रेस संग मारपीट और पीछा करने जैसे आरोप लगे, जिसे एक्टर ने कुबूल भी किया है. नाबालिग एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर पहली बार चुप्पी भी तोड़ी.

Advertisement
X
एक्टर ने कुबूल किया अपना गुनाह (Photo: Instagram @therohitchandel/drashti.bhanushali)
एक्टर ने कुबूल किया अपना गुनाह (Photo: Instagram @therohitchandel/drashti.bhanushali)

टेलीविजन की दुनिया से बीते दिन एक बड़ी खबर सामने आई थी. स्टार प्लस के सीरियल सायराब में काम कर रहे एक्टर रोहित चंदेल को पुलिस ने बीच शूट से गिरफ्तार किया था. उनपर आरोप थे कि उन्होंने एक 16 साल की नाबालिग एक्ट्रेस दृष्टि भानुशाली का कथित तौर पर पीछा किया, उन्हें परेशान किया और उनसे मारपीट-छेड़छाड़ भी की. इस मामले में उन्हें POCSO एक्ट के तहत पुलिस हिरासत में रखा गया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दृष्टि भानुशाली ने रोहित चंदेल पर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने बताया कि एक्टर उन्हें अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल करके परेशान करता था. उनके मना करने के बावजूद, एक्ट्रेस का पीछा करता था. दृष्टि ने रोहित को ब्लॉक किया मगर वो फिर भी नहीं माने. रोहित कथित तौर पर 5 जुलाई को एक्ट्रेस के घर के पास पहुंच गए, जहां उन्होंने दृष्टि का पीछा किया, उनसे बहस की, उन्हें गालियां दीं और उनके साथ मारपीट भी की. 

कानूनी हिरासत में टीवी एक्टर

अब इन सभी आरोपों को रोहित चंदेल ने पुलिस के सामने कुबूल भी किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट अनुसार, मुंबई के घाटकोपर पुलिस के सीनियर निजी जांच अधिकारी विट्ठल लक्ष्मण आर्डेकर ने बताया है- रोहित चंदेल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. अदालत ने एक्टर को जेल भेज दिया है. वो पीछा करने का दोषी था. वो कानूनी हिरासत में है. 

Advertisement

'अदालत के फैसले के अनुसार उनकी हिरासत की अवधि सीमित होगी. रोहित ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार नहीं किया. उन्होंने कुबूल किया कि वो एक्ट्रेस से मिलने जाते थे. लड़की नाबालिग है. वे दोनों को-स्टार्स थे. लड़की ने बताया कि वो उस पर दबाव डाल रहा था. वो दहिसर में रहता है और घाटकोपर आता-जाता रहता था. लड़की के उसे ब्लॉक करने के बावजूद वो उसे फोन करता था.' 

इसी बीच दृष्टि भानुशाली ने अपने साथ हुई इस घटना पर भी पहली चुप्पी तोड़ी थी. इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने लिखा था- प्लीज मुझे इस चल रहे मामले में ना घसीटें. मेरा नाम इसमें ना जोड़ें और ना ही मुझे इसमें शामिल करें. इस मामले में जो भी फैसला होगा, वो कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत द्वारा लिया जाएगा. 

बता दें कि रोहित और दृष्टि को लेकर पहले भी कई सारी खबरें सामने आ चुकी हैं. दोनों के लिए ऐसा कहा जाता था कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. चूंकि उन्हें कई बार एक ही साथ देखा जा चुका है, इसलिए ऐसी रिपोर्ट्स आती रहती थीं. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की, ना ही उसे कंफर्म किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement