नागिन टेलीविजन के लोकप्रिय शो में शुमार है. शो का हर सीजन फैन्स के लिए नया एक्साइटमेंट लेकर आता है. मेकर्स नागिन 7 को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. शो के एक्टर्स बिना रुके और थके लगातार काम कर रहे हैं. खबरें आ रही हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी ने लगातार 36 घंटे तक शूट किया है. इसके लिए एक्ट्रेस की काफी तारीफ हो रही है.
प्रियंका ने तोड़ा रिकॉर्ड?
उडारियां से घर-घर पॉपुलर होने वाली प्रियंका चाहर चौधरी टेलीविजन के सबसे बड़े शो नागिन 7 की लीड एक्ट्रेस हैं. नागिन के रोल में प्रियंका को काफी सराहा जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागिन शो में आने वाले दिनों में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं. इसके लिए क्रू मेंबर्स और एक्टर्स को घंटों तक काम करना पड़ रहा है.
मेकर्स की डिमांड के हिसाब से प्रियंका चौधरी ने भी नागिन के सेट पर 36 घंटे तक लगातार शूट किया. लगातार 3 दिन तक शूट करने के बाद ही मेकर्स ने उन्हें घर जाने की परमिशन दी. प्रियंका थकीं, टूटीं लेकिन उन्होंने बिना शिकायत शूट पूरा किया. काम के प्रति प्रियंका की लगन और मेहनत देखकर उनके चाहने वालों का दिल गदगद हो गया है. फिलहाल प्रियंका और मेकर्स की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
हालांकि, प्रियंका पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्हें शो के सेट पर लगातार 36 घंटे का शूट किया है. उनसे पहले श्वेता तिवारी ने 'कसौटी जिंदगी की' के सेट पर लगातार 72 घंटे शूट किया था. इसके लिए उन्हें 30 दिन की जगह 45 दिन के पैसे मिले थे. श्वेता तिवारी आज भी प्रेरणा बनकर लोगों के दिलों पर राज करती हैं.
शो की बात करें, नागिन में प्रियंका चाहर चौधरी के अपोजिट नमिक पॉल हैं. इस शो में कनिका मान भी अहम रोल निभा रही हैं. नागिन में ड्रैगन की एंट्री हो चुकी है. ड्रैगन का रोल जैद इमाद खान को दिया गया है. शो में जल्द ही दर्शकों को नागिन और ड्रैगन की लड़ाई देखने को मिलेगी.