scorecardresearch
 

केबीसी के सेट पर बिग बी ने किया बच्ची का नामकरण

कुछ भाग्यशाली लोगों को ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिलता है. लेकिन मध्य प्रदेश के अजयगढ़ की खुशबू सिंह जैसे लकी फैन्स प्रशंसकों की संख्या बहुत कम है जिनकी सेट पर मुंह मांगी मुराद पूरी हो गई...

Advertisement
X

कुछ भाग्यशाली लोगों को ही बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से मिलने का मौका मिलता है. लेकिन मध्य प्रदेश के अजयगढ़ की खुशबू सिंह जैसे लकी फैन्स प्रशंसकों की संख्या बहुत कम है. हॉट सीट पर बैठना खुशबू के लिए सपना सच होने जैसा है लेकिन उसने बिग बी से एक बड़ा अनुरोध भी किया. यह युवा मां दो साल पहले फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड तक पहुंची थी लेकिन दुर्भाग्यवश वह हॉट सीट तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई थी. हॉट सीट तक नहीं पहुंच पाने का दोष उनकी नवजात बच्ची के सिर मढ़ दिया गया.

समाज को गलत साबित करने के लिए, उसने वचन लिया कि वह केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचने के बाद ही अपनी बेटी का नामकरण करेगी. भाग्य उनके पक्ष में रहा और एक बार फिर केबीसी में उसका चयन कर लिया गया. जब उसने पूरी कहानी बताई और एबी से अपनी बेटी का नाम रखने का अनुरोध किया, तो वह बेहद भावुक हो गए और अपनी नातिन नव्या नवेली से प्रेरित होकर बेटी का नाम ‘नवेली‘  रख दिया. परिवार में एक बड़े सदस्य की तरह बिग बी ने बच्ची के लिए खुशबू को सोने के कड़े भी दिए. कौन बनेगा करोड़पति देखिये 18 अगस्त से हर सोमवार से गुरुवरात 8.30 बजे सोनी टीवी पर शुरू होने जा रहा है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement