scorecardresearch
 

मौनी रॉय को पति ने दिया धोखा? तलाक की खबरों पर बोलीं पहली बार- प्राइवेसी की जरूरत

मौनी रॉय ने आखिरकार पति सूरज नांबियार संग अपने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है. मौनी ने पोस्ट शेयर करके खास रिक्वेस्ट की है. मौनी ने क्या कहा? आइए जानते हैं...

Advertisement
X
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन? (Photo: Instagram/@imouniroy)
मौनी रॉय और सूरज नांबियार के बीच अनबन? (Photo: Instagram/@imouniroy)

एक्ट्रेस मौनी रॉय की शादी इन दिनों इंटरनेट का ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई हैं. मौनी और उनके पति सूरज नांबियार ने सोशल मीडिया से एक दूसरे अनफॉलो कर दिया. इसके बाद से ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि मौनी अपने पति से अलग हो गई हैं. उनकी शादी टूटने की चर्चा जोरों-शोरों पर है. तलाक की खबरों पर अब मौनी ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है और सच बताया है.

क्या बोलीं मौनी रॉय?

मौनी रॉय और सूरज की शादीशुदा जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मौनी और सूरज का तलाक पहले ही हो चुका है. दोनों अलग-अलग रह रहे हैं. वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया है और उनके पैसों का गलत तरीके के इस्तेलाम किया है. 

मौनी और सूरज के तलाक पर बढ़ते सस्पेंस को देखते हुए हर किसी को कपल के रिएक्शन का इंतजार था. अब आखिरकार मौनी ने तलाक की रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ दी है. 

मौनी रॉय ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है- सभी मीडिया संस्थानों से रिक्वेस्ट है कि वो गलत नैरेटिव्स न चलाएं. हमें हमारी प्राइवेसी और थोड़ा समय दें. 

Advertisement

 


मौनी रॉय और सूरज नांबियार की रिश्ते की बात करें तो दोनों ने 27 जनवरी, 2022 को गोवा में इंटीमेट वेडिंग की थी. उनकी शादी में सिर्फ परिवारवाले, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. कपल ने मलयाली और बंगाली दोनों ही रीति-रिवाजों से शादी की थी. 

शादी के बाद से मौनी और सूरज हमेशा हैप्पिली मैरिड कपल की तरह ही एक दूसरे संग दिखाई दिए. कभी वेकेशन तो कभी पार्टीज से उनकी रोमांटिक तस्वीरों ने फैंस का दिल जीता. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खुश कर देती थी. मगर अब 4 साल बाद उनकी शादी टूटने की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब दोनों के रिश्ते का सच क्या है ये तो वही बता सकते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement