टेलीविजन की दुनिया में इन दिनों तीन सेलेब्स सुर्खियों में हैं. पहली शिल्पा शिंदे, दूसरी आकांक्षा चमोला और तीसरे गौरव खन्ना. शिल्पा और आकांक्षा दोनों के खुलासे ने लोगों के कान खड़े कर दिए हैं. शिल्पा ने भारती के पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने प्रोड्यूसर पर झूठा यौन शोषण का आरोप लगाया था. आकांक्षा ने लॉकअप में बोला कि वो गौरव से तलाक लेने वाली हैं.
आकांक्षा-गौरव की शादी और शिल्पा के आरोपों पर दुनिया अपनी राय दे रही है. अब टीवी की बहुएं रुबीना दिलैक और हिना खान इस पर चर्चा कर रही हैं. दोनों एक्ट्रेस ने अपने पतियों के साथ मिलकर एक पैनल बनाया, जिसमें वो विवादित मुद्दों पर अपनी राय देते दिखे. अब देखते हैं कि इनकी राय पर पब्लिक की क्या राय है.
हिना ने शिल्पा को घेरा
रुबीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसकी शुरुआत हिना खान के पति रॉकी जायसवाल से होती है. वो कहते हैं कि जो करेंसी बन गई है ना, वो है कंट्रोवर्सी. हिना शिल्पा के लिए कहती हैं- उसने बिग बॉस में सब बोला कि मेरे साथ गलत हुआ. मेकर्स ने मेरी जिंदगी खराब कर दी. क्या उसने एक बार भी ये कहा कि उसने लिखित में प्रोड्यूसर के खिलाफ यौन शोषण का केस किया है. क्योंकि अगर वो ये बोलती तो कभी बिग बॉस नहीं जीत पाती.
रुबीना ने कहा कि कुछ लोग तो अपने आपको परफेक्ट बताते हैं. अच्छा पति, अच्छा पत्नी. हमने ऑफ कैमरा सुना था. अच्छे पति से पूछा गया कि आप पत्नी को बिग बॉस में क्यों नहीं ले जा रहे हो, तो उन्होंने कहा कि रुबीना और अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां थोड़े उड़ानी हैं. हिना, आकांक्षा और गौरव पर कहती हैं कि अगर ये एक साल से अलग रहे हैं, तो पांच महीने पहले एक-दूसरे को सरप्राइज देते हुए वीडियो क्यों बना रहे थे. हिना कहती हैं कि अलग होने के बाद दोनों पब्लिक प्लेस पर पति-पत्नी की तरह दिख रहे थे. अभिनव ने कहा कि ये रियलिटी शो है.
वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने हिना पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. आज जो हिना दूसरों को गलत कह रही हैं, उन्होंने बिग बॉस में शिल्पा को काफी भला-बुरा कहा था. हिना ने ना सिर्फ शिल्पा शिंदे और अर्शी खान के लिए भद्दी बातें बोलीं, बल्कि दोनों को बॉडीशेम भी किया. उस समय हिना ने अपनी खूबसूरती और लुक्स पर घमंड भी दिखाया था. फैन्स हिना और रुबीना को ट्रोल करते हुए दोनों को जॉबलेस कर रहे हैं. दूसरे ने कहा कि हिना को ये सब बोलता देख बुरा लग रहा है. कई लोगों ने कहा कि दोनों रियल लाइफ विलेन हैं. एक ने लिखा कि दोनों कैसे जज बनकर फैसला सुनाने के लिए तैयार हैं.