scorecardresearch
 

9 साल बाद पत्नी आकांक्षा से तलाक लेंगे गौरव खन्ना, रुबीना-अभिनव ने किया कमेंट, उड़ाई खिल्ली

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक पर टीवी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने कुछ बातें अपने यूट्यूब चैनल पर कही हैं. उनका कहना है कि गौरव ने उनकी शादी का मजाक उड़ाया था, लेकिन अब उन्हीं की शादी पर बवाल मचा हुआ है.

Advertisement
X
गौरव के तलाक पर बोला टीवी कपल (Photo: Instagram @ashukla09/akankshagkhanna)
गौरव के तलाक पर बोला टीवी कपल (Photo: Instagram @ashukla09/akankshagkhanna)

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला इस समय टीवी के सबसे चर्चित कपल बन चुके हैं. उनके तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल चल रहा है. गौरव ने लॉक अप शो में जाकर आकांक्षा से इसपर बात भी की. वो शो के दौरान निराश दिखे. अब गौरव-आकांक्षा के तलाक पर टीवी के पॉपुलर कपल अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक ने कुछ बातें कही हैं. 

अभिनव और रुबीना ने अपना नया यूट्यूब चैनल खोला है, जिसपर वो हिना खान और उनके पति के साथ मिलकर कई सारे मुद्दों पर बात करते दिखाई दिए. इसी दौरान रुबीना दिलैक ने गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के तलाक पर कमेंट किया. उनका कहना था कि गौरव ने एक समय पर उनकी शादी का मजाक उड़ाया था. 

गौरव के कमेंट्स से नाराज थीं रुबीना?

रुबीना दिलैक ने अपनी बात सामने रखी, जिसमें गौरव खुद को 'अच्छा पति' कहला रहे थे. वो इंटरव्यू उनके बिग बॉस 19 शो में जाने से पहले सामने आया था. एक्ट्रेस ने कहा- गौरव से पूछा गया था कि एक एक्टर होने के नाते अच्छी इमेज होने के बावजूद वो अपनी पत्नी के साथ बिग बॉस में क्यों नहीं गए, तो उन्होंने जवाब दिया था कि रुबीना-अभिनव की तरह अपनी शादी की धज्जियां थोड़ी ना उड़ानी है. 

Advertisement

'उन्होंने शायद हमारी शादी का मजाक उड़ाया था. अब उनकी पत्नी एक शो में जाकर कह रही हैं कि दोनों का तलाक हो रहा है और वो पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. उस वक्त हम भी सच में अलग होने के दौर से गुजर रहे थे. ऐसे मुश्किल समय में बिग बॉस के घर में रहना हमारे लिए काफी अजीब और कठिन था.' 

रुबीना उस समय अपने और अभिनव शुक्ला की शादी में आईं तकलीफों के बारे में बात कर रही थीं. कोविड के दौरान कपल बिग बॉस 14 में साथ गया था. वो अपनी शादी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे थे. मगर शो खत्म होने तक उनकी दूरियां घट गईं और वो फिर साथ आ गए. रुबीना दिलैक की बात पूरी होने के बाद, उनके पति अभिनव ने भी गौरव के कमेंट पर कुछ कहा.

उन्होंने कहा- जीके (गौरव खन्ना) कितना बेवकूफ है. उसने ये बात अपने एक बहुत करीबी दोस्त से कही, जो मेरा सबसे अच्छा दोस्त भी है. शायद हो सकता है कि उसका इरादा ही था कि ये बात हम तक पहुंच जाए. खैर, उसकी बात हम तक पहुंच गई, लेकिन आखिर में हंसी तो मुझे ही आई. 

बता दें कि रुबीना और अभिनव अब जुड़वा बच्चों के माता-पिता हैं. तीन साल पहले ही एक्ट्रेस ने अपने बच्चों को जन्म दिया था. वहीं गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला शादी के 10 सालों में एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया. इसका कारण बताया जा रहा है कि आकांक्षा को बच्चा नहीं चाहिए, मगर गौरव पिता बनना चाहते हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement