scorecardresearch
 

क्या प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका त्रिपाठी? एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

कई दिनों से दिव्यांका के प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. अब एक्ट्रेस ने ऐसी अफवाहों पर विराम लगाते हुए जवाब दिया है.

Advertisement
X
दिव्यांका त्रिपाठी
दिव्यांका त्रिपाठी

राजीव खंडेलवाडल के चैट शो जज्बात में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी प्रेग्नेंसी की अटकलों पर जवाब दिया है. कई दिनों से उनके प्रेग्नेंसी की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. अब एक्ट्रेस ने ऐसी अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं.

शो में राजीव खंडेलवाल ने उन्हें चिढ़ाते हुए पूछा कि मेरी सास ने कहा है कि दिव्यांका से पूछ लेना कि उन्हें खट्टा खाने का मन करता है तो हम अरेंज करवा देंगे. इन दिनों खट्टा खाने का मन करता है. इस पर दिव्यांका कहती हैं कि तुम क्या बोलना चाह रहे हो? फिर राजीव ने कहा कि तुम प्रेग्नेंट नहीं हो? जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, नहीं, बिल्कुल नहीं.

A post shared by (@divz_sharmeen) on

दिव्यांका ने कहा कि आजकल किसी का भी बेबी शावर होता है वो हमारा हो जाता है. हम किसी के भी बच्चे को पकड़ते हैं तो वो हमारा कहलाता है. वे कहती हैं कि प्रेग्नेंसी की खबरें महज अफवाह है.

Advertisement

एक्स बॉयफ्रेंड पर बोलते हुए रो पड़ीं दिव्यांका

शो में दिव्यांका ने एक्स बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के इफेक्ट पर भी बात की. शरद मल्होत्रा से ब्रेकअप इतना भयावह था कि इसके बारे में बात करते हुए दिव्यांका की आंखें आज भी नम हो रही हैं.

A post shared by (@divyankatripatiidahiya) on

शो में राजीव खंडेलवाल उन्हें पूछते हैं, हार्टब्रेक ने दिव्यांका से क्या लिया? इस पर वो कहती हैं, 8 साल. उस दौरान ऐसा लगा कि जैसे जिंदगी खत्म हो रही है. मैं अंधविश्वास के लेवल पर चली गई थी. मैं शायद बिना प्यार के नहीं रह सकती.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement