scorecardresearch
 

पिता के अंतिम संस्कार में रोती-बिलखती दिखीं दिशा वकानी, भाई ने उठाई अर्थी, हुआ बुरा हाल

दिशा वकानी अपने पिता भीम वकानी के निधन के बाद टूट गई हैं. भीम वकानी के अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आया है. जिसमें वकानी परिवार रोता-बिलखता हुआ दिखा. परिवार का ये हाल देख फैंस का दिल टूट गया है.

Advertisement
X
पिता को खोकर खूब रोईं दिशा वकानी (Photo: Screengrab)
पिता को खोकर खूब रोईं दिशा वकानी (Photo: Screengrab)

तारक मेहता शो की एक्ट्रेस दिशा वकानी दर्द में हैं. उन्होंने अपने 84 साल के पिता भीम वकानी को खो दिया है. वो लंबे वक्त से बीमार चल रही थे. 7 अप्रैल को सुबह 8.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. दिशा के परिवार के लिए ये घड़ी नाजुक है. उनके भाई मयूर वकानी का रो-रोकर बुरा हाल है. हर ओर माहौल गमगीन है. दुख के बीच वकानी परिवार खुद को समेटता हुआ दिखा.

इंस्टा पर भीम वकानी के अंतिम संस्कार के वीडियो सामने आए हैं. इनमें दिशा के भाई मयूर फूट-फूटकर रोते दिखे. पिता के यूं साथ छोड़कर जाने से मयूर का दिल टूट गया है. उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. परिवार को संवेदना देने आए लोगों ने मयूर को ढांढस दिया. दिशा ने भी पिता को आखिरी विदाई दी. वीडियो में वो भी नजर आती हैं. दिशा ने आंखों में चश्मा और चेहरे पर मास्क लगाया हुआ है. 

एक और वीडियो सामने आया है जिसमें भीम वकानी के पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है. यहां भी मयूर का बुरा हाल था. दिशा को भी स्पॉट किया गया. उन्होंने दुपट्टे से अपना मुंह छिपा रखा है. दिशा के दर्द को उनके फैंस महसूस कर रहे हैं. यूजर्स ने कमेंट में ओम शांति लिखा है. मयूर ने पिता भीम वकानी की अर्थी उठाई. पिता की याद में वो सिसक-सिसक कर रोते दिखे. दिशा भी रोती बिलखती दिखीं. वो पिता के आखिरी दर्शन कर रो पड़ीं. उनकी आंखों में आंसू देख फैंस का दिल टूट गया है. परिवार के लोगों ने रोती हुई दिशा को हिम्मत दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement

गुजराती सिनेमा के बड़े दिग्गज थे भीम वकानी
दिशा के पिता गुजराती थियेटर आर्टिस्ट थे. उन्होंने आमिर खान की मूवी लगान, शाहरुख संग स्वदेश और माधुरी दीक्षित की फिल्म लज्जा में काम किया था. वो अपनी बेटी के शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक खास एपिसोड में भी नजर आए थे. हिंदी मूवीज के अलावा भीम वकानी ने गुजराती सिनेमा में काम किया था. दिशा को अपने पिता की वजह से ही एक्टिंग ब्रेक मिला था. उन्होंने पिता के साथ बतौर चाइल्ड थियेटर आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी. भीम वकानी का जाना गुजराती इंडस्ट्री और वकानी परिवार के लिए बड़ी क्षति है. 
 

Advertisement
Advertisement