scorecardresearch
 

स्वामी ओम के सवाल पर हितेन तेजवानी ने जानें क्या कहा...

बिग बॉस के घर एंट्री करने वाले जाने माने एक्टर हितेन तेजवानी ने इस शो में एंट्री से पहले जानें क्या कहा...

Advertisement
X
Bigg boss11
Bigg boss11

टीवी का जाना माना चेहरा माने जाने वाले एक्टर हितेन तेजवानी की बिग बॉस 11 के घर में एंट्री हो चुकी है. रियलिटी शो से ज्यादा सीरियल्स में नजर आने वाले हितेश तेजवानी ने बिग बॉस के घर रविवार को ग्रांड प्रीमियर के दौरान एंट्री की. हितेन ने बिग बॉस के घर एंट्री करने से पहले इंडिया टुडे ऑनलाइन टीम से खास बातचीत की.

बिग बॉस में एंट्री करने से पहले कोई स्ट्रेटजी नहीं बनाई

बिग बॉस में एंट्री करने से पहले उनकी स्ट्रेटजी या प्लान के सवाल पर हितेन ने साफ कहा कि उनकी ऐसी कोई भी स्ट्रेटजी नहीं हैं. वह रियल लाइफ में भी कोई प्लान बनाकर चलने वाले लोगों में से नहीं हैं. हितेन ने कहा कि बिग बॉस के घर सर्वाइव करने की बात आएगी तो वह कंटेस्टेंट के व्यवहार को देखते हुए ही चीजें प्लान करेंगे. हितेन ने यह भी कहा कि ऐसा नहीं है कि वह बिग बॉस के घर में उठने वाले किसी भी मुद्दे से दूर रहेंगे करेंगे, वह यकीनन इसका हिस्सा होगें.

Advertisement

ओम स्वामी जैसे किसी कंटेस्टेंट से पड़ा पाला तो करूंगा ये...

हितेन से ये सवाल पूछे जाने पर कि अगर उनका सामना स्वामी ओम जैसे कंटेस्टेंट से होता है तो वो क्या करेंगे?, तो उन्होंने कहा कि मैं उस जैसे इंसान से बचने के लिए प्लानिंग या प्लॉटिंग की बजाय उसकी जल्द से जल्द एलिमिनेशन हो जाए इसकी दुआ करूंगा.

बिग बॉस हाउस में एंट्री करने से पहले मिक्स इमोशन

हितेन ने कहा, 'बिग बॉस शो में एंट्री करने से पहले मैं जानता था कि जब मैं सलमान से मिलूंगा तो मेरे अंदर मिक्स इमोशंस की फीलि‍ंग रहेगी.  क्योंकि उस समय में अपनी पत्नी और बच्चों से दूर हो जाउंगा लेकिन फिलहाल मैं बिलकुल ठीक हूं.' हितेन ने इस बात का भी खुलासा किया कि बिग बॉस में एंट्री करने से पहले पत्नी गौरी प्रधान ने उन्हें क्या सलाह दी? हितेन ने कहा कि गौरी ने उनसे इस शो को जीत कर वापि‍स लौटने को कहा.

इसलिए बिग बॉस में की एंट्री

आखि‍री बार रियलिटी शो नच बलिए 2 में नजर आने वाले हितेन का रियलिटी शोज की तरफ झुकाव कम नजर आता है. बिग बॉस एंट्री करने के पीछे का कारण बताते हुए हितेन ने कहा, 'मुझे बिग बॉस का पहले भी ऑफर मिला था लेकिन तब मैंने इसके लिए हामी नहीं भरी. इस बार मैंने इस ऑफर को स्वीकार कर लिया क्योंकि इस बार में मेरे पास इस शो में हिस्सा लेने का समय था.'

Advertisement
Advertisement