भोजपुरी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 10' की प्रतियोगी मोनालिसा और उनके ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत आज BIGG BOSS के घर में शादी होने जा रही है. पहले चर्चा थी कि ये दोनों मोना के घर से बाहर आने के बाद सात फेरे लेंगे लेकिन इनका विवाह 'बिग बॉस' के घर में ही होगा.

मंगलवार को मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की बिग बॉस के घर में कराई गई. अब उनकी शादी के लिए स्टेज सज चुका है, बाराती और घराती तैयार है. बिग बॉस के सभी हाउसमेट्स भी इस शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं.

The housemates have tons of fun dancing in on !
— COLORS (@ColorsTV)
शादी के टीजर में मोना रेड कलर के जोड़े में काफी सुंदर नजर आ रही हैं और उसते इस लुक को हेवी गहने के साथ ही डार्क रेड लिपस्टिक से पूरा किया गया है.
King of Entertainment arrives on tonight to celebrate & 's weeding!
— COLORS (@ColorsTV)
वहीं विक्रांत बेज शेरवानी के साथ सेहरा लुक में दिखेंगे. शादी के माहौल में गीत-संगीत का माहौल बिग बॉस के सेट पर चार चांद लगा देगा. इसी के साथ मोना की विदाई में मनु के आंसू सबको सप्राइज कर देंगे. तो अगर आप इस सेलेब्रिटी वेडिंग को मिस नहीं करना चाहते हैं तो आज कलर्स पर 10:30 बजे देखें #MonaLisaKiShaddi.