scorecardresearch
 

लड़ाई के बाद सुधरा एजाज-पवित्रा का रिश्ता, बिग बॉस में दिया किसिंग सीन

प्रोमो वीडियो में फिर से एजाज और पवित्रा की केमिस्ट्री दिख रही है. दोनों जिस तरह से फन कर रहे हैं उससे साफ मालूम पड़ता है कि एजाज और पवित्रा ने पुरानी कड़वी बातों को भुला दिया है. उनके बीच ट्यूनिंग सही हो गई है.

Advertisement
X
एजाज खान-पवित्रा पुनिया
एजाज खान-पवित्रा पुनिया

बिग बॉस में अली गोनी के आने से शो में थोड़ी बहार जरूर आई है. अली ने शो को नया फ्लेवर दिया है. बुधवार के एपिसोड में अली गोनी घरवालों के साथ मिलकर फन करते नजर आए. वे डायरेक्टर बन गए हैं. और फुलऑन हंसी का डोज दे रहे हैं.

बिग बॉस में एजाज-पवित्रा का किसिंग सीन
अली ने शो में डायरेक्टर बनकर एक सीन क्रिएट किया है. सभी घरवाले मिलकर अतरंगी शूटिंग का हिस्सा बने हैं. सीन में अली ने राहुल और पवित्रा पुनिया को किसिंग सीन करने को कहा. सीन में राहुल वैद्य, पवित्रा पुनिया, एजाज खान लीड रोल में हैं. पवित्रा और एजाज खान कपल हैं. वहीं राहुल वैद्य पवित्रा के एक्स बॉयफ्रेंड हैं. सीन का सबसे मजेदार पार्ट ये है कि किसिंग सीन करते वक्त एजाज और पवित्रा सीन में बह जाते हैं. वे एक-दूसरे को नहीं छोड़ते हैं. इसके बाद वे फिर से री-टेक लेते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@colorstv) on

एजाज-पवित्रा की किसिंग के वक्त राहुल वहां आ जाते हैं. इसके बाद पवित्रा अपनी सफाई में कहती हैं कि जैसा वो समझ रहे हैं वैसा कुछ भी नहीं है. प्रोमो वीडियो में फिर से एजाज और पवित्रा की केमिस्ट्री दिख रही है. दोनों जिस तरह से फन कर रहे हैं उससे साफ मालूम पड़ता है कि एजाज और पवित्रा ने पुरानी कड़वी बातों को भुला दिया है. उनके बीच ट्यूनिंग सही हो गई है.

Advertisement

बात करें अली गोनी की तो, वो शो के मजबूत खिलाड़ियों में से एक हैं. अली का कहना है कि वे बिग बॉस में सिर्फ अपनी दोस्त जैस्मिन भसीन को सपोर्ट करने के लिए आए हैं. अली ने पिछले एपिसोड में लगी बीबी अदालत में कहा था कि वे चाहेंगे कि उनकी दोस्त जैस्मिन ही ये शो जीते. 


 

Advertisement
Advertisement