हाल ही में दुल्हन बनीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने प्राइवेट कैब के साथ अपने बुरे एक्सपीरियंस को सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
दरअसल, एक्ट्रेस ने ओला कैब बुक की थी. जब वे कार में बैठीं तो उन्होंने ड्राइवर को आराम से गाड़ी चलाने को कहा. जिसके बाद ड्राइवर ने बदतमीजी करते हुए एक्ट्रेस को गाड़ी से उतर जाने को कहा.
Okk so now not having a car even for a day in our city has become painful... this driver picked me and was driving bad with a lot of jerks.. so i told him to drive aaraam se... and he asked me to get off the car.. This is second incident happening with me and im sur now
— Dipika Kakar (@ms_dipika)
दीपिका ने ट्विटर पर अपने साथ हुए इस बुरे एक्सपीरियंस को शेयर किया है. उन्होंने बताया कि ओला कैब्स के साथ ये उनका दूसरा एक्सपीरियंस है. जिसे वे कभी नहीं भूलेंगी. उन्होंने ट्विटर पर ड्राइवर के नाम और बाकी डिटेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया है.
i will be made to pay a fine before i book my next ride!!! wow... great job !!! Im sure im deleting the app right now!!!
— Dipika Kakar (@ms_dipika)
दीपिका ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा कि वे ओला कैब्स की एप को डिलीट करने जा रही हैं.
एक्ट्रेस दीपिका की आपबीती सुनने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके सपोर्ट में आ गए हैं. साथ ही उनके बोल्ड स्टेप की सराहना की है.