रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के 10वें सीजन की लॉन्चिंग में सलमान खान के साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी. सलमान खान के साथ शूटिंग करते नजर आने के बाद से ही अफवाह थी कि दीपिका पादुकोण शो की पहली सेलिब्रिटी गेस्ट होंगी. लेकिन इस खबर की कलर्स चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) राज नायक ने पुष्टि कर दी है.
नायक ने ट्वीट किया, 'रोमांच अब शुरू हुआ है. अनुमान लगाइए, की लॉन्चिंग पर कौन
आ रहा है. 16 अक्टूबर को नौ बजे अपनी सीट बुक कीजिए अब! एक्सएक्सएक्स मूवी दीपिका पादुकोण.' उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें
दीपिका दर्शकों से यह कहते हुए दिख रही हैं कि वह के आगामी सीजन के लिए तैयार रहें. बिग बॉस का यह नया सीजन 16 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है.
The excitement begins. Look who is coming to for the launch. 16th October 9 PM - Book your seats Now !
— Raj Nayak (@rajcheerfull)
क्लिप में पीकू स्टार दीपिका ने कहा, 'भारत के लोगों और सेलिब्रिटी के बीच कश्मकश में मैं शो में रोमांच और एक्शन का तड़का लगाऊंगी.'
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण सलमान खान के इस रियलिटी शो
में पहले भी आ चुकी हैं. पिछले सीजन में दीपिका अपनी फिल्म तमाशा प्रमोट करने पहुंची थी. इसी दौरान दीपिका सलमान खान को
शानदार अंदाज में प्रपोज करती भी नजर आईं थीं.
