scorecardresearch
 
Advertisement
टीवी

पहले छुआ, फिर फेंका फोन... बदसलूकी से ट्रॉमा में 'पंड्या स्टोर' एक्ट्रेस, शिकायत करने पर पुलिस बोली- फोन तो नहीं टूटा

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 1/10

टीवी शो ‘पंड्या स्टोर’ की एक्ट्रेस सिमरन बुधरूप ने हाल ही में मुंबई में अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना का खुलासा किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, एक शख्स ने उन पर हमला किया. सिमरन ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर किया और बताया कि उस दौरान उनके साथ क्या हुआ.

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 2/10

सिमरन ने अपनी पोस्ट में बताया कि एक शख्स उनसे भिड़ने लगा. एक्ट्रेस के अनुसार, उस शख्स ने उन्हें छुआ और उनका फोन फेंक दिया. जब उन्होंने चिल्लाकर उसे दोबारा ऐसा न करने के लिए कहा, तो उसने फिर से उनका फोन फेंक दिया.

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 3/10

सिमरन ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा- उसने मुझे छूना शुरू कर दिया. उसने मुझे छुआ और फिर मेरा फोन फेंक दिया. जब मैं उस पर चिल्ला रही थी और उससे कह रही थी, ‘मुझे दोबारा मत छूना,’ तो उसने मेरा फोन फिर से फेंक दिया.

Advertisement
Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 4/10

सिमरन ने कहा, “मैंने पुलिस को बुलाया और मुझे बताया गया कि मैं शिकायत दर्ज नहीं करा सकती, क्योंकि मेरा फोन टूटा नहीं था और कोई नुकसान नहीं हुआ था. लेकिन सच कहूं तो बात यह नहीं है. बात यह है कि किसी भी पुरुष को गुस्से में होने के कारण किसी महिला को छूने का अधिकार नहीं है. किसी को भी आपको डराने या असहाय महसूस कराने का अधिकार नहीं है.”

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 5/10

घटना के बाद सिमरन ने अपने फैंस को अपनी स्थिति के बारे में बताने के लिए एक और वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि वह शारीरिक रूप से ठीक हैं, लेकिन इस घटना ने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाला और उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी.

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 6/10

एक्ट्रेस ने कहा,''कल की घटना के बारे में लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मैं ठीक हूं या नहीं. बस आपको बताना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, पूरी तरह ठीक हूं. हालांकि, मुझे कुछ बहुत अजीब सपने आए, जिनमें मैं मानव तस्करी जैसी स्थिति में फंस गई थी और न जाने क्या-क्या. क्योंकि इस घटना ने निश्चित रूप से मेरे दिमाग और मेरी मानसिक स्थिति पर असर डाला है.'

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 7/10

सिमरन ने उस शख्स की पत्नी की ओर से लगाए गए आरोपों पर भी बात की. बताया जा रहा है कि उस महिला ने दावा किया था कि सिमरन ने विवाद के दौरान वॉचमैन को गालियां दी थीं. एक्ट्रेस ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि वह किसी से भी तब तक बदतमीजी से बात नहीं करतीं, जब तक सामने वाला पहले उनके साथ बुरा व्यवहार न करे.

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 8/10

सिमरन ने कहा, “मैं ऐसी इंसान नहीं हूं जो लोगों से इस तरह बात करे, जब तक कि सामने वाले लोग मेरे साथ बुरी तरह बात करना शुरू न कर दें. खासकर अगर वे वॉचमैन, रेहड़ी-पटरी वाले या दुकानदार जैसे लोग हों. मैं हमेशा लोगों के साथ विनम्र रहती हूं. मैं लड़ाई शुरू नहीं करती.”
 

Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 9/10

इस घटना पर विचार करते हुए सिमरन ने बताया कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि कभी-कभी ऐसे विवादों से दूर चले जाना बेहतर होता है, जो अचानक गंभीर रूप ले सकते हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि घटना के बाद भी जब वह बाहर निकलती हैं, तो उन्हें बेचैनी महसूस होती है. वह बार-बार अपने आसपास देखती रहती हैं और उन्हें डर लगता है कि कहीं कोई उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करे.
 

Advertisement
Attack on pandya store actress simran budhrup
  • 10/10

(Photos: Instagram @simranbudharup)

Advertisement
Advertisement